Wednesday, October 28, 2026
Google search engine
Homepunjabस्पीकर संधवा द्वारा पंजाबी यूनिवर्सिटी को निर्देश: ‘महान कोष’ संबंधी विशेषज्ञ कमेटी...

स्पीकर संधवा द्वारा पंजाबी यूनिवर्सिटी को निर्देश: ‘महान कोष’ संबंधी विशेषज्ञ कमेटी की रिपोर्ट दो हफ्तों में सौंपे

पंजाब विधानसभा के स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने भाई काहन सिंह नाभा द्वारा रचित महान कोष में सुधार के लिए आज अपने कार्यालय में पंजाब विधानसभा सचिवालय में पंजाबी यूनिवर्सिटी और भाषा विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने पंजाबी यूनिवर्सिटी से आए डीन के साथ गहन चर्चा की और उन्हें यह आदेश दिये कि वह महान कोष में पाई गई त्रुटियों को जल्दी से जल्दी ठीक कर लें। विचार विमर्श के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुधार करने के बाद महान कोष को दोबारा छापने के लिये कहा।

स्पीकर द्वारा पंजाबी यूनिवर्सिटी के डीन को यह भी कहा गया कि वह यूनिवर्सिटी द्वारा गठित विशेषज्ञ कमेटी की बैठक 15 दिनों के भीतर-भीतर रखे और उस कमेटी द्वारा दिए गए सुझावों को सरकार को भेज दें ताकि सरकार इस पर आवश्यक कार्रवाई कर सके।

इस बैठक में गरीश दियालन डी.जी.एस.ई स्कूल शिक्षा, डॉ. नरिंदर कौर मुलतानी डीन पंजाबी यूनिवर्सिटी, डॉ. परमिंदरजीत कौर पंजाबी यूनिवर्सिटी, कुलजीत सिंह, एडवोकेट जसविंदर सिंह, परमजीत सिंह, हशपाल सिंह, डॉ. खुशहाल सिंह, राजिंदर सिंह खालसा, अमरिंदर सिंह, प्यारे लाल गर्ग, अशोक चावला शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments