Friday, June 12, 2026
Google search engine
Homedelhiछोटी उम्र में बड़े-बड़े अपराध...वारदात करने आता था हरियाणा, चीन-पाकिस्तान से भी...

छोटी उम्र में बड़े-बड़े अपराध…वारदात करने आता था हरियाणा, चीन-पाकिस्तान से भी कनेक्शन

दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर एसटीएफ और स्पेशल सेल की संयुक्त कार्रवाई में गैंगस्टर रोमिल वोहरा मारा गया, पुलिस के दो जवान भी घायल हो गए। रोमिल पर तीन लाख रुपये का इनाम था। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान में कई गंभीर अपराधों में वांछित था।

दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर रोमिल वोहरा को अपराध की दुनिया में ठीक से स्थापित हुए मुश्किल से 10 महीने भी नहीं हुए होंगे। इतने कम समय में भी वह हरियाणा में खौफ का दूसरा नाम बन गया था। उसने सिर्फ आठ माह में तिहरे हत्याकांड समेत हत्या की कई वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस कहती है कि वह अपराध को अंजाम देने के लिए ही हरियाणा आता था। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की माने तो रोमिल वोहरा विदेश में बैठे गैंगस्टर नोनी राणा से बहुत प्रभावित था। उससे प्रभावित होकर ही उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा था।

वह गैंगस्टरों की दुनिया में नाम कमाकर विदेश भागना चाहता था, ताकि वहां से अपना गिरोह चला सके। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गैंगस्टर वोहरा हरियाणा में नहीं रहता था। वह उत्तर-पूर्व राज्यों समेत दूसरे राज्यों में रहता था।

वह वारदात करने के लिए ही हरियाणा आता था। नोनी राणा के निर्देश मिलने पर वह हर आठ से 10 दिन में हरियाणा और पंजाब आ जाता था। स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि उसके पास से नोरिनको पिस्तौल बरामद की गई है। चीन निर्मित इस पिस्तौल का निशाना बेहद सटीक होता है। बहुत ही सटीक होता है।

बचपन से अपराध की दुनिया में आ गया था रोमिल
रोमिल वोहरा हत्या, लूट और फिरौती जैसे कई संगीन अपराधों में शामिल था। हरियाणा पुलिस ने रोमिल की गिरफ्तारी पर 3 लाख का इनाम था, क्योंकि उसने छोटी सी उम्र में बड़े-बड़े अपराध किए थे।
चीन से तस्करी होकर आती है नोरिनको पिस्टल
चीन की सरकारी कंपनी नोरिनको दुनिया भर में अपने सैन्य हथियारों, पिस्तौलों और राइफलों के लिए जानी जाती है। रोमिल के पास से बरामद पिस्टल भी इसी कंपनी की बताई जा रही है। 9 एमएम, 7.62 एमम कैलिबर की यह पिस्टल ज्यादातर अपराधी और गैंगस्टर इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि यह ब्लैक मार्केट में आसानी से मिल जाती है।
यह पिस्तौल चीन से तस्करी करके पाकिस्तान या नेपाल के रास्ते भारत लाई जाती है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर अक्सर इसका इस्तेमाल करते हैं। 2022 में भी दिल्ली पुलिस ने नोरिनको पिस्तौल के साथ एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया था।
गैंगस्टर रोमिल वोहरा पुलिस मुठभेड़ में ढेर
गैंगस्टर रोमिल वोहरा (22) दिल्ली-हरियाणा सीमा के निकट डेरामांडी में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। काला राणा-नोनी राणा गिरोह के सक्रिय सदस्य और तीन लाख के इनामी रोमिल को मंगलवार तड़के दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ ने घेर लिया।
चीन निर्मित अत्याधुनिक नोरिनको पिस्तौल बरामद
आत्मसमर्पण के लिए कहा गया तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया। मुठभेड़ में दिल्ली और हरियाणा पुलिस के एक-एक उपनिरीक्षक जख्मी हुए हैं। रोमिल यमुनानगर में एक तिहरे हत्याकांड और कुरुक्षेत्र में एक हत्या मामले समेत आठ से अधिक मामलों में वांछित था। दिल्ली में आर्म्स एक्ट में भी उसके खिलाफ केस दर्ज है। इसके पास से पुलिस को चीन निर्मित अत्याधुनिक नोरिनको पिस्तौल बरामद हुई है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि हरियाणा के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस (सीआई) को खुफिया सूचना दी थी। इसमें बताया गया था कि हरियाणा के यमुनानगर की अशोक विहार कॉलोनी का रहने वाला रोमिल दिल्ली में एक और अपराध को अंजाम देने आ सकता है। सूचना मिलते ही एसटीएफ और स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने उसे पकड़ने के लिए सीमा पर घेराबंदी की।
पुलिस टीम पर की फायरिंग
प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि मंगलवार तड़के संयुक्त टीम ने दिल्ली-हरियाणा सीमा के पास बाइक सवार रोमिल को रुकने के लिए कहा गया। आरोपी ने चेतावनी को अनसुना करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीमों ने भी गोलियां चलाईं। घायल अवस्था में रोमिल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि हरियाणा में हत्याएं उसने गैंगस्टर वीरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा और उसके भाई सूर्य प्रताप उर्फ नोनी राणा के इशारे पर की थीं। काला राणा को हाल में बैंकॉक से प्रत्यर्पित किया गया है और नोनी अभी विदेश में है।
आठ महीनों चार हत्याएं की थीं
पुलिस के अनुसार रोमिल ने पिछले आठ महीनों में चार हत्याएं की थीं। वह दिसंबर 2024 में यमुनानगर के खेड़ी लक्खा सिंह गांव में हुए तिहरे हत्याकांड में भी शामिल था। इसमें भाजपा नेता नरेंद्र राणा के चचेरे भाई गोलनी निवासी वीरेंद्र राणा , शराब ठेकेदार उन्हेड़ी निवासी अर्जुन राणा और मखमूलपुर, शामली, यूपी निवासी पंकज मलिक की हत्या कर दी गई थीं।
हाल में की थी कारोबारी की हत्या
13 जून 2025 को कुरुक्षेत्र के शाहाबाद स्थित मीना मार्केट में शराब कारोबारी शांतनु की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में अंबाला एसटीएफ ने पहले ही खानपुर करनाल निवासी सुजल, अकालगढ़ अंबाला निवासी बलजिंद्र सिंह उर्फ मंगू और मोहल्ला खतरवाड़ा शाहाबाद निवासी शुभम खुराना को गिरफ्तार कर 6 दिन के रिमांड पर लिया हुआ है। साथ ही इंद्री निवासी 42 वर्षीय एक महिला को भी पकड़ा गया है।
पंजाब पुलिस को भी थी तलाश
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार रोमिल को पंजाब पुलिस भी तलाश रही थी। मोहाली के सेक्टर-71 में एक प्रसिद्ध फिल्म प्रोड्यूसर के घर के बाहर उसने अपने साथी के साथ फायरिंग की थी। उस मामले में उसका साथी पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है जबकि रोमिल की तलाश थी। एनकाउंटर के बाद पंजाब पुलिस अधिकारियों ने इसे बड़ी कामयाबी बताया है।
कई जघन्य हत्याओं में वांछित था
– कुरुक्षेत्र में सनसनीखेज शांतनु हत्याकांड और यमुनानगर में जघन्य तिहरे हत्याकांड में शामिल था।
– वह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की ओर से दर्ज आर्म्स एक्ट के एक मामले में भी वांछित था।
– बैंकॉक से प्रत्यर्पित किए गए गैंगस्टर वीरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा और उसके विदेश में रहने वाले भाई सूर्य प्रताप उर्फ नोनी राणा ने हरियाणा में हुई हत्याओं की जिम्मेदारी ली थी।
Partners: https://verdecasinoitalia.com/ posido amunra amunra wazamba f1 casino lemon casino legzo amunra amunra
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments