Wednesday, October 28, 2026
Google search engine
Homepunjabपंजाब के तरन तारन से आप विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का...

पंजाब के तरन तारन से आप विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का निधन, CM मान ने जताया दुख

पंजाब के तरन तारन से आप विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का निधन हो गया है। उन्होंने अमृतसर के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह पिछले काफी समय से कैंसर की बिमारी से पीड़ित चल रहे थे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनकी मौत पर शोक जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर सीएम मान ने लिखा कि ‘तरनतारन से हमारे पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के आकस्मिक निधन की दुखद ख़बर मिली। सुनकर बेहद दुःख लगा, डॉ. साहब पार्टी के एक मेहनती और संघर्षशील नेता थे।’ सीएम मान ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, इस दुख भरी घड़ी में उनके परिवार के प्रति दिल से हमदर्दी। परमात्मा दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार सहित चाहने वालों को इस मुश्किल समय में धैर्य और हिम्मत दे। वाहेगुरु वाहेगुरु”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments