Friday, April 17, 2026
Google search engine
HomepunjabED ने खटखटाया किसान नेताओं के घर का दरवाजा, बीकेयू के सुख...

ED ने खटखटाया किसान नेताओं के घर का दरवाजा, बीकेयू के सुख गिल समेत कइयों के आवास पर छापेमारी

 ईडी ने आज किसान नेताओं के ठिकानों पर दबिश दी है। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (टोटेवाल) के अध्यक्ष सुख गिल समेत पंजाब के कई किसान नेता शामिल हैं। अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने किस मामले में किसान नेताओं के खिलाफ ऐक्शन लिया है।

 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाब के मोगा जिले के टोटा सिंह वाला गांव के रहने वाले सुख गिल करीब 12 साल पहले ऑर्केस्ट्रा में डांसर थे और शादी समारोहों में भी डांस करते थे। इसके अलावा वह कम बजट की पंजाबी फिल्मों में अभिनेता भी रहे। साल 2016 में वह स्थानीय टीवी और वेब चैनलों के लिए राजनेताओं का इंटरव्यू करने लगे और पत्रकार बन गए।

इसके आसपास ही वह शिरोमणि अकाली दल की मोगा यूनिट में पदाधिकारी भी बन गए। फिलहाल, वह बीकेयू (टोटेवाल) के प्रदेश अध्यक्ष हैं। खबर है कि 21 साल के जसविंदर सिंह नाम के शख्स की शिकायत पर सुख गिल के खिलाफ पुलिस ने 45 लाख रुपये के इमीग्रेशन फ्रॉड को लेकर केस दर्ज किया है। सिंह पंजाब के उन 127 लोगों में से हैं, जिन्हें हाल ही में अमेरिका से डिपोर्ट किया गया है।

Partners: https://librabetes.com/ stelario https://amunra-gr.com/ nine casino nine casino hillo lemon casino https://lemoncasino77.com/ stelario https://winnerzsuomi.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments