Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homedelhiसुपर दिवा अवॉर्ड्स सीज़न 3: सम्मान सशक्तिकरण और संकल्प की खास शाम*

सुपर दिवा अवॉर्ड्स सीज़न 3: सम्मान सशक्तिकरण और संकल्प की खास शाम*

द्वारका के होटल रैडिसन ब्लू में हुआ “सुपर दिवा अवॉर्ड्स सीज़न 3” का आयोजन, देशभर की महिलाओं के लिए एक खास और यादगार शाम बन गया। इस इवेंट में 40 से ज्यादा महिलाओं को उनके काम, मेहनत और लीडरशिप के लिए सम्मानित किया गया। इन 40 महिलाओं में Rozgar.com की डायरेक्टर प्रियंका गुप्ता को भी एक्सीलेंट वर्क फॉर ह्यूमन रिसोर्स के लिए अवार्ड से नवाजा गया। इसका मकसद था – अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं की उपलब्धियों को पहचान देना और उन्हें एक बड़ा मंच देना।

एक्सीलेंट वर्क फॉर ह्यूमन रिसोर्स अवॉर्ड से सम्मानित प्रियंका गुप्ता, Rozgar.com की डायरेक्टर होने के साथ-साथ युवाओं के करियर और आत्मनिर्भरता को लेकर बेहद संवेदनशील सोच रखती हैं। उनका मानना है कि नौकरी सिर्फ एक जरूरत नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मसम्मान से जुड़ा हक है। उनके नेतृत्व में Rozgar.com न सिर्फ हजारों लोगों को रोजगार से जोड़ने का काम कर रहा है, बल्कि विदेश में काम करने जा रहे वर्कर्स और स्टूडेंट्स को भी सही जानकारी और सपोर्ट देकर उन्हें सुरक्षित और आत्मनिर्भर बना रहा है। उनकी यही सोच उन्हें एक सोशल-इंपैक्ट लीडर बनाती है — जो बिज़नेस से आगे जाकर समाज की बेहतरी के लिए भी काम कर रही हैं। इस अवॉर्ड के ज़रिए न सिर्फ उनके प्रोफेशनल योगदान को पहचाना गया, बल्कि एक महिला लीडर के रूप में उनकी इंस्पायरिंग जर्नी को भी सराहा गया।

खास मेहमानों की मौजूदगी से बढ़ी शोभा

बॉलीवुड एक्ट्रेस और TEDx स्पीकर मिस याहवे शर्मा इस कार्यक्रम की सेलिब्रिटी गेस्ट रहीं, जिन्होंने अपनी मौजूदगी से माहौल को खास बना दिया। गेस्ट ऑफ ऑनर लेफ्टिनेंट कर्नल हिमांशी सिंह (पूर्व सेना अधिकारी और HV Soft Skills की फाउंडर) ने अपने जोश से भरे भाषण से महिलाओं और युवाओं को मोटिवेट किया।

नारी शक्ति को सलाम

इस इवेंट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब महिलाओं को सही प्लेटफॉर्म और पहचान मिलती है, तो वे न सिर्फ अपनी पहचान बनाती हैं, बल्कि समाज और देश को भी एक नई दिशा देती हैं। “सुपर दिवा अवॉर्ड्स” का यह सीज़न, भारत के विकसित भविष्य की ओर बढ़ता एक मजबूत कदम था।

Partners: casinos ohne oasis casino ohne account online casinoer med dansk licens pokersider med dansk licens udenlandske spillesider Similar Sweet Bonanza odds uden mitid hvad står rofus for udenlandske bookmakere skrill guthaben auszahlen
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments