Tuesday, March 10, 2026
Google search engine
Homedelhiहमले के बाद अब CM रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में भी घुसा...

हमले के बाद अब CM रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में भी घुसा शख्स, पुलिस ने पकड़ा

जनसुनवाई के दौरान हुए हमले के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को पहली बार जनता के बीच नजर आईं। वहीं, अब एक बार फिर उनके कार्यक्रम में बड़ी चूक का मामला सामने आया है।

वह गांधीनगर के अशोक बाजार में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। गांधीनगर बाजार और आसपास के इलाकों में दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की भारी तैनाती रही। वहीं, इसी बीच एक शख्स उनके कार्यक्रम में घुस गया और खूब नारेबाजी की। घटना उस वक्त की है जब गांधीनगर विधानसभा के विधायक अरविंदर सिंह लवली कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सीएम रेखा गुप्ता भी कार्यक्रम में मौजूद थीं। इसी दौरान शख्स कार्यक्रम में घुसा और नारेबाजी करने लगा। हालांकि पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार शख्स की पहचान गांधी नगर के अजीत नगर में रहने वाले प्रवीण शर्मा के तौर पर हुई है। वह 60 साल का है। उसका अजीत नगर में टीवी केबल का बिजनेस भी है। उसने दावा किया है कि वह पिछले 40 सालों से बीजेपी का कार्यकर्ता है।

Partners: posido nine casino lemon casino verde casino https://ninecasinoit.com/ casinozer amun ra casini nine casino wazamba lemon casino w co grać
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments