Tuesday, April 21, 2026
Google search engine
Homeदेशविमान टेक-ऑफ के तुरंत बाद इंजन से मिला फायर अलर्ट, AIR INDIA...

विमान टेक-ऑफ के तुरंत बाद इंजन से मिला फायर अलर्ट, AIR INDIA की दिल्ली-इंदौर फ्लाइट सुरक्षित लौटी

दिल्ली से इंदौर जा रही एअर इंडिया की एक फ्लाइट को टेक-ऑफ के तुरंत बाद आपात स्थिति में वापस दिल्ली लौटना पड़ा। एयरलाइन के मुताबिक, आज उड़ान संख्या AI2913 के दाहिने इंजन में फायर इंडिकेशन मिला, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

 एअर इंडिया ने बताया कि कॉकपिट क्रू को टेक-ऑफ के तुरंत बाद इंजन से फायर अलर्ट मिला। स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन करते हुए पायलट ने दाहिने इंजन को तुरंत शट डाउन किया और विमान को सुरक्षित तरीके से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार लिया।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और किसी को भी चोट नहीं आई। विमान को फिलहाल ग्राउंड कर दिया गया है और उसकी तकनीकी जांच जारी है। एअर इंडिया ने कहा कि यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है, जो जल्द ही इंदौर के लिए रवाना होगा।एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि पूरे ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया गया और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।

Partners: legzo wazamba nine casino https://lemoncasinomagyar.com/ f1 casino https://stelario-de.com/ https://amunraitalia.com/ nine casino https://legzo77.com/ lemon casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments