Wednesday, April 22, 2026
Google search engine
HomeदेशCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट में बड़ा बदलाव, 3 मार्च की...

CBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट में बड़ा बदलाव, 3 मार्च की परीक्षाएं स्थगित; जानें अब कब होंगे पेपर, यहां देखें पूरा शेड्यूल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने साल 2026 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक अहम नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट में संशोधन कर दिया है। प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए बोर्ड ने 3 मार्च 2026 को होने वाली दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है। सीबीएसई द्वारा जारी नई जानकारी के अनुसार, अब कक्षा 10वीं की स्थगित परीक्षा 11 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 12वीं की स्थगित परीक्षा अब 10 अप्रैल 2026 को होगी। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर नई डेटशीट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

किन विषयों पर पड़ा असर

बोर्ड द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक, कक्षा 10वीं के क्षेत्रीय और विदेशी भाषाओं (जैसे- तिब्बती, जर्मन, फ्रेंच, कश्मीरी, जापानी आदि) के पेपर, जो पहले 3 मार्च को होने थे, अब 11 मार्च को होंगे। इसी दिन बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी जैसे विषयों की भी परीक्षा ली जाएगी। वहीं, कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए ‘लीगल स्टडीज’ का पेपर, जो 3 मार्च को होना था, अब सबसे अंत में 10 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि पहली बार 10वीं कक्षा की परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जा रही हैं, जो 17 फरवरी से शुरू होकर 15 जुलाई 2026 तक चलेंगी।

10वीं कक्षा का मुख्य शेड्यूल

कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से गणित (स्टैंडर्ड और बेसिक) के पेपर के साथ शुरू होंगी। इसके बाद 21 फरवरी को अंग्रेजी, 25 फरवरी को विज्ञान (साइंस) और 27 फरवरी को कंप्यूटर एप्लीकेशन व आईटी का पेपर होगा। मार्च महीने की शुरुआत में 2 मार्च को हिंदी और 7 मार्च को सामाजिक विज्ञान (सोशल साइंस) की परीक्षा होगी। संशोधित तारीख यानी 11 मार्च को विभिन्न भाषाओं और अन्य विषयों की परीक्षा के साथ यह चरण समाप्त होगा।

12वीं कक्षा के प्रमुख पेपर और टाइमिंग

कक्षा 12वीं की परीक्षाएं भी 17 फरवरी से शुरू होकर अब 10 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और कुछ विषयों के लिए दोपहर 12:30 बजे तक होंगी। विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए 20 फरवरी को फिजिक्स, 28 फरवरी को केमिस्ट्री, 9 मार्च को मैथ्स और 27 मार्च को बायोलॉजी का पेपर तय किया गया है। वहीं कॉमर्स और आर्ट्स के लिए 21 फरवरी को बिजनेस स्टडीज, 26 फरवरी को भूगोल, 12 मार्च को अंग्रेजी, 18 मार्च को अर्थशास्त्र और 30 मार्च को इतिहास का पेपर होगा। अब लीगल स्टडीज का पेपर 10 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा, जो इस शेड्यूल का आखिरी पेपर होगा।

Our Best Partners: nomini casino king billy casino jogos do tigrinho Lucky Jet oʻynang: 1Win Ozbekistondagi eng yaxshi onlayn kazino 2024 nyt dansk casino casino nopea kotiutus estratégia para jogar fortune ox nettikasinoita lucky jet demo version paf joulukalenteri
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments