Wednesday, April 22, 2026
Google search engine
Homeदेशदुबई की फ्लाइट बनी ‘सत्संग भवन’! 30 हजार फीट की ऊंचाई पर...

दुबई की फ्लाइट बनी ‘सत्संग भवन’! 30 हजार फीट की ऊंचाई पर BJP विधायक ने पढ़ी हनुमान चालीसा, VIDEO वायरल

नए साल के जश्न के बीच सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जमीन पर अक्सर धार्मिक आयोजनों में दिखने वाले राजस्थान के भाजपा विधायक अब आसमान में भी भक्ति रंग में रंगे नजर आए। दुबई जा रही एक फ्लाइट के अंदर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिसकी अगुवाई हवामहल सीट से भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने की।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक बालमुकुंद आचार्य अपनी सीट पर खड़े होकर जोर-जोर से हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। विमान में मौजूद अन्य यात्री, जो उनके साथी और परिजन बताए जा रहे हैं, वे भी ताली बजाते हुए और सस्वर पाठ करते हुए उनका साथ दे रहे हैं। कुछ ही देर में पूरा विमान भक्तिमय माहौल में बदल गया।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान की भजनलाल सरकार के कई विधायक और भाजपा नेता नए साल पर निजी विदेश दौरे पर रवाना हुए हैं। 1 जनवरी की सुबह इस डेलीगेशन ने दुबई के लिए उड़ान भरी। इसी दौरान यह वीडियो रिकॉर्ड किया गया। बताया जा रहा है कि प्लेन में सवार अधिकतर लोग विधायक और उनके परिवार से जुड़े सदस्य ही थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डेलीगेशन में हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य के अलावा बांदीकुई विधायक भागचंद टांकडा और वरिष्ठ नेत्री अनिता बघेल समेत कई अन्य नेता शामिल हैं। बांदीकुई विधायक भागचंद टांकडा अपने पूरे परिवार के साथ इस टूर पर गए हैं। यह एक 8 दिवसीय निजी दौरा है। यह प्रतिनिधिमंडल दुबई में छुट्टियां बिताने के बाद 8 जनवरी की रात को वापस भारत लौटेगा।

Partners: stelario https://verdecasinolt.com/ https://wazambaitalia.com/ legzo kasino lemon casino verde casino legzo legzo verde casino lemon casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments