Sunday, March 22, 2026
Google search engine
Homeदेश6 साल बाद भारत-चीन के बीच पिघली बर्फ, अब सीधे दिल्ली से...

6 साल बाद भारत-चीन के बीच पिघली बर्फ, अब सीधे दिल्ली से बीजिंग भरेंगे उड़ान; ड्रैगन ने किया ये बड़ा ऐलान

भारत और चीन के बीच लंबे समय से चला आ रहा तनाव अब धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है। कोरोना महामारी और सीमा विवाद के कारण दोनों देशों के बीच जो दूरियां पैदा हो गई थीं, वे अब मिटने लगी हैं। इसी कड़ी में एक बहुत बड़ी और राहत देने वाली खबर सामने आई है। नई दिल्ली और चीन की राजधानी बीजिंग के बीच जल्द ही सीधी हवाई उड़ानें फिर से शुरू होने जा रही हैं। यह उन यात्रियों और व्यापारियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है, जिन्हें पिछले कई सालों से चीन जाने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

एयर चाइना भरेगा उड़ान, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बूस्ट

भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने इस अहम फैसले की पुष्टि करते हुए बड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली और बीजिंग के बीच इन सीधी उड़ानों का संचालन ‘एयर चाइना’ द्वारा किया जाएगा। चीनी दूतावास ने इस कदम को सिर्फ एक सामान्य हवाई यात्रा की शुरुआत नहीं, बल्कि दोनों देशों के बीच व्यापार, पर्यटन और आपसी भरोसा बहाल करने की दिशा में एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम बताया है। प्रवक्ता ने इसे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) और ब्रिक्स (BRICS) देशों के बीच लोगों के आपसी संपर्क और संबंधों को मजबूत करने के लिए एक ‘ग्रीन सिग्नल’ करार दिया है।

2020 के बाद से पूरी तरह ठप थीं हवाई सेवाएं

आपको बता दें कि साल 2020 में पहले कोरोना महामारी के कहर और फिर गलवान घाटी में सीमा पर हुए हिंसक सैन्य टकराव के बाद भारत और चीन के बीच उड़ान सेवाएं पूरी तरह से ठप कर दी गई थीं। इन 6 सालों के दौरान दोनों देशों के बीच सीधे हवाई सफर पर पूरी तरह से ब्रेक लगा हुआ था। लेकिन हाल ही के दिनों में कूटनीतिक स्तर पर हुई बातचीत के बाद दोनों देशों के रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलनी शुरू हो गई है। इसी सुधरते माहौल का सीधा और सकारात्मक असर अब हवाई कनेक्टिविटी के ट्रैक पर लौटने के रूप में दिखाई दे रहा है।

शंघाई और गुआंगझू के लिए पहले ही शुरू हो चुका है सफर

भारत और चीन के विभिन्न शहरों के बीच उड़ानों का सिलसिला पिछले साल अक्टूबर-नवंबर से ही धीरे-धीरे पटरी पर आना शुरू हो गया था। पिछले महीने ही 6 साल के लंबे अंतराल के बाद चीन के शंघाई और दिल्ली के बीच सीधी उड़ान सेवा बहाल की गई थी। इसके बाद 1 फरवरी को एयर इंडिया की पहली फ्लाइट शंघाई के पुडोंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 230 यात्रियों को लेकर नई दिल्ली पहुंची थी। इसके अलावा, भारत की एयरलाइन कंपनी इंडिगो भी पिछले साल नवंबर से कोलकाता और दिल्ली से चीन के गुआंगझू के बीच अपनी उड़ानें सफलतापूर्वक संचालित कर रही है। वहीं, चीन की एयरलाइंस चाइना ईस्टर्न ने भी शंघाई से दिल्ली के बीच अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं।

Partners: lemon casino wazamba https://legzo77.com/ legzo https://amunra77.com/ https://lemoncasinode.com/ https://lemoncasinomagyar.com/ unique casino https://legzo77.com/ https://legzo77.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments