Wednesday, May 6, 2026
Google search engine
Homeदेशआईपीएल: संजू सैमसन के नाम अनोखी उपलब्धि, कोहली और राहुल के बाद...

आईपीएल: संजू सैमसन के नाम अनोखी उपलब्धि, कोहली और राहुल के बाद ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने

आईपीएल 2026 में मंगलवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। संजू सैमसन की विस्फोटक 87 रन की नाबाद पारी के दम पर सीएसके ने डीसी को 8 विकेट से हरा दिया। इस पारी की बदौलत सैमसन ने एक अनोखी उपलब्धि अपने नाम की। उनसे पूर्व यह उपलब्धि विराट कोहली और केएल राहुल ने हासिल की है।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सैमसन ने 52 गेंदों पर 6 छक्कों और 7 चौकों की मदद से नाबाद 87 रन की पारी खेली। डीसी के खिलाफ सीजन के पहले मैच में संजू ने शतक लगाया था। उस मैच में सैमसन ने नाबाद 115 रन की पारी खेली थी। दोनों मैचों को मिलाकर उन्होंने सीजन में डीसी के खिलाफ 202 रन बनाए। आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में किसी एक टीम के खिलाफ दोनों मैचों को मिलाकर 200 या उससे अधिक रन बनाने वाले सैमसन तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली और केएल राहुल ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

विराट ने आईपीएल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ दोनों मैचों में शतक लगाया था और नाबाद 100 और 109 रन की पारी खेलते हुए कुल 209 रन बनाए थे। कोहली एक सीजन में किसी भी टीम के खिलाफ दो मैचों में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर हैं। केएल राहुल ने आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दोनों मैचों में नाबाद 103-103 रन की पारी खेली थी और कुल 206 रन बनाए थे। उस समय राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते थे और कप्तान थे। एक सीजन में किसी भी टीम के खिलाफ दो मैचों में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में राहुल दूसरे नंबर पर हैं।

संजू सैमसन तीसरे नंबर पर आ गए हैं। क्रिस गेल चौथे नंबर पर हैं। गेल ने आईपीएल 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ नाबाद 175 और 21 रन की पारी सहित कुल 196 रन बनाए थे। पांचवें नंबर पर भी केएल राहुल ही हैं। राहुल ने आईपीएल 2020 में आरसीबी के खिलाफ नाबाद 132 और नाबाद 61 रन सहित कुल 193 रन बनाए थे। उस समय राहुल पंजाब किंग्स का हिस्सा थे।

Partners: amunra amunra verde casino amunra wazamba unique casino https://ninecasinoit.com/ https://wazambaitalia.com/ https://amunrafr.com/ verde casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments