Monday, June 22, 2026
Google search engine
Homepunjabनितिन नबीन ने टटोली पंजाब के युवाओं की नब्ज, विकास के लिए...

नितिन नबीन ने टटोली पंजाब के युवाओं की नब्ज, विकास के लिए डबल इंजन सरकार की उठी मांग

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने तीन दिवसीय पंजाब दौरे के दौरान रविवार को लुधियाना में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए युवा पेशेवरों, उद्यमियों, किसानों और खिलाड़ियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को विस्तार से सुना। कार्यक्रम में 40 वर्ष से कम आयु के लगभग 100 युवाओं ने भाग लिया।

संवाद के दौरान डॉक्टरों, इंजीनियरों, वकीलों, स्टार्टअप संस्थापकों, खिलाड़ियों और प्रगतिशील किसानों ने पंजाब के समक्ष मौजूद विभिन्न चुनौतियों पर खुलकर चर्चा की। युवाओं ने राज्य में विकास की गति तेज करने तथा रोजगार, निवेश और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए डबल इंजन सरकार की आवश्यकता पर जोर दिया।

बैठक में वकीलों ने राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ती फिरौती (एक्सटॉर्शन) की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। वहीं, युवा महिलाओं ने सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाते हुए कहा कि कई स्थानों पर रात के समय बाहर निकलना असुरक्षित महसूस होता है।

स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें अन्य राज्यों की सरकारों से आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत समय पर भुगतान प्राप्त हो रहा है, जबकि पंजाब में लंबित भुगतान गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है।

स्टार्टअप और उद्यमिता क्षेत्र से जुड़े युवाओं ने व्यापारिक गतिविधियों में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं को सामने रखा। उन्होंने बताया कि कूरियर सेवाओं में पंजाब को डी-श्रेणी में रखे जाने के कारण राज्य से देश के प्रमुख महानगरों तक उत्पाद भेजने की लागत अन्य राज्यों की तुलना में कई गुना अधिक पड़ती है, जिससे प्रतिस्पर्धा प्रभावित होती है।

कृषि क्षेत्र से जुड़े युवाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए। पटियाला के एक प्रमुख डेयरी उद्यमी ने बड़े स्तर पर दुग्ध उत्पादन और विपणन की जानकारी दी, जबकि संगरूर के एक युवा किसान ने फसल विविधीकरण, आलू उत्पादन और कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन के अपने मॉडल को प्रस्तुत किया।

युवाओं की बात ध्यानपूर्वक सुनने के बाद नितिन नबीन ने कहा कि भाजपा पंजाब के युवाओं की आकांक्षाओं, संघर्षों और सपनों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी युवाओं के सुझावों और समस्याओं को उचित मंचों तक पहुंचाने के साथ-साथ उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब के पास अपार संभावनाएं हैं और युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देकर राज्य को विकास और समृद्धि के नए शिखर तक पहुंचाया जा सकता है। नितिन नबीन ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण, नवाचार, उद्यमिता और सामाजिक नेतृत्व में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें पंजाब के विकास और प्रगति का सक्रिय भागीदार बनने का संदेश दिया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ तथा पंजाब भाजपा के सह-प्रभारी एवं जम्मू-कश्मीर के विधायक डॉ. नरेंद्र रैना ने भी युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया और उनके विचारों की सराहना की।

कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह और सहभागिता उल्लेखनीय रही। उपस्थित युवाओं ने राज्य में रुके हुए विकास कार्यों, स्टार्टअप्स के लिए वित्तीय सहायता, रोजगार सृजन और आधारभूत ढांचे के विस्तार जैसे मुद्दों के समाधान हेतु मजबूत और स्थिर शासन की आवश्यकता पर बल दिया।

इस महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के अलावा पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, प्रदेश महासचिव परमिंदर सिंह बराड़, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ तथा पंजाब भाजपा के सह-प्रभारी डॉ. नरेंद्र रैना भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Partners: smokace https://amunra77.com/ smokace https://stelario-de.com/ casinozer lemon casino https://winnerz-se.com/ casinozer lemon casino lemon casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments