Thursday, April 30, 2026
Google search engine
Homeक्राइमAmritsar: आधा किलो हेरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ के बाद...

Amritsar: आधा किलो हेरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ के बाद भाई के घर से भी हुई बरामदगी

कुलवंत कौर हेरोइन लेकर अन्य तस्कर को सप्लाई करने जा रही थी, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपने भाई सुच्चा सिंह के भी हेरोइन तस्करी में शामिल होने का खुलासा किया। सुच्चा सिंह फरार है।

अमृतसर पुलिस ने माझी मियां गांव के पास से एक महिला को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। खानवल गांव निवासी कुलवंत कौर का भाई सुच्चा सिंह फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि कुलवंत कौर हेरोइन लेकर अन्य तस्कर को सप्लाई करने जा रही है। पुलिस ने माझी मियां गांव के पास नाकाबंदी कर उसे पकड़ लिया। कुलवंत के कब्जे से आधा किलो हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ में उसने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसका भाई सुच्चा सिंह भी हेरोइन की बड़ी खेप रखे है। पुलिस ने सुच्चा सिंह के घर पर दबिश दी। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया लेकिन तलाशी के दौरान उसके घर से सवा तीन किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद हुई।

Partners: wazamba stelario https://lemoncasino77.com/ https://sportunagreek.com/ lemon casino legzo amunra verde casino lemon casino https://sportunagreek.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments