Sunday, November 29, 2026
Google search engine
Homepunjabविजिलेंस ब्यूरो ने पी.एस.आई.ई.सी. प्लॉट आवंटन घोटाले में शामिल उप-मंडल इंजीनियर को...

विजिलेंस ब्यूरो ने पी.एस.आई.ई.सी. प्लॉट आवंटन घोटाले में शामिल उप-मंडल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

Punjab Vigilance Bureau books five contractors for fraud in transportation  of foodgrains in Muktsar - Hindustan Times

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने औद्योगिक प्लॉटों की आवंटन में अनियमितताओं के मामले में वांछित आरोपी और पंजाब लघु उद्योग और निर्यात निगम (पी.एस.आई.ई.सी.) के उप-मंडल इंजीनियर (एस.डी.ई.) स्वतेज सिंह को गिरफ्तार किया है।

यह जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में ब्यूरो ने पहले ही एफआईआर नंबर 04, तारीख 08.03.2024 को आई.पी.सी. की धारा 409, 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी तथा 13(1)ए सहित 13(2) के तहत फ्लाइंग स्क्वाड-1 पुलिस स्टेशन, पंजाब मोहाली में मामला दर्ज किया था।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि उक्त दोषी ने जाली दस्तावेजों का उपयोग करके गुरतेज सिंह के नाम पर मैसर्स गुरतेज इंडस्ट्रीज नाम की फर्जी फर्म बनाई हुई थी। इसके बाद उसने अपने पुत्र मनरूप सिंह और अन्य रिश्तेदारों के खातों में पैसे पी.एस.आई.ई.सी. को ट्रांसफर करके उक्त फर्म के नाम पर प्लॉट नंबर-ए-394, औद्योगिक फोकल पॉइंट, अमृतसर में आवंटित कर दिया था।

प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी एस.डी.ई. स्वतेज सिंह ने आज मोहाली अदालत में आत्मसमर्पण किया, इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे विजिलेंस के पास तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments