Thursday, April 30, 2026
Google search engine
Homelatest News'शिंदे को उड़ा दूंगा', Maharashtra के Deputy CM को धमकी देने वाले...

‘शिंदे को उड़ा दूंगा’, Maharashtra के Deputy CM को धमकी देने वाले पर FIR दर्ज

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को धमकी देने के आरोप में ठाणे के एक शख्स पर एफआईआर दर्ज की गई है। ठाणे पुलिस ने कहा कि उसे 26 वर्षीय इस आरोपी के खिलाफ कुछ सबूत मिले हैं, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।

आरोपी की तलाश जारी

वरिष्ठ इंस्पेक्टर गुलजारीलाल फड़तारे ने बताया कि ठाणे शहर के वरली पाड़ा निवासी हितेश धेंदे नामक आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उपमुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने पर केस

सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने पर ये केस हुआ। अधिकारी ने बताया कि शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 133 (गंभीर उकसावे के अलावा किसी अन्य कारण से किसी व्यक्ति का अपमान करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 351 (1) (आपराधिक धमकी) और 356 (2) (मानहानि) के तहत व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले की जांच की जा रही है।

Maharashtra News उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में ठाणे के एक शख्स पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि ठाणे शहर के वरली पाड़ा निवासी हितेश धेंदे नामक आरोपी ने ये धमकी दी थी जिसकी तलाश जारी है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उपमुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी थी।

Our Best Partners: brite casinot crazy time watch live casino ei rekisteröitymistä crazy time hack malta kasino rapidkasino caxino casino king billy 1win lucky jet cassino com 1 real
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments