Thursday, April 30, 2026
Google search engine
Homelatest NewsDhananjay Munde पर अपमानजनक टिप्पणी कर फंसे Manoj Jarange, पुलिस ने दर्ज...

Dhananjay Munde पर अपमानजनक टिप्पणी कर फंसे Manoj Jarange, पुलिस ने दर्ज किया केस

मराठा आरक्षण के नेता मनोज जरांगे पाटिल अपने बयान से मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि बीड पुलिस ने जिले में एक सरपंच की हत्या के मामले में महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
तुकाराम अघव नामक व्यक्ति की शिकायत के बाद परली पुलिस ने रविवार को जरांगे के खिलाफ टिप्पणी और समाज में विभाजन पैदा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की।

जरांगे ने मंत्री मुंडे पर साधा निशाना

शनिवार को परभणी में एक रैली के दौरान, जरांगे ने बीड जिले के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या को लेकर एनसीपी मंत्री मुंडे पर निशाना साधा।

कार्यकर्ता ने कहा था कि अगर देहमुख के परिवार को नुकसान पहुंचाया गया तो मराठा समुदाय मुंडे को सड़कों पर घूमने नहीं देगा।
उनकी टिप्पणी से मुंडे के समर्थक नाराज हो गए, जिन्होंने जरांगे के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। उन्होंने बीड के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन के बाहर कार्यकर्ता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया।

9 दिसंबर को हुआ था सरपंच का अपहरण

देशमुख का 9 दिसंबर को अपहरण कर लिया गया, उन्हें प्रताड़ित किया गया और उनकी हत्या कर दी गई, जाहिर तौर पर इसलिए क्योंकि उन्होंने एक पवनचक्की परियोजना संचालित करने वाली ऊर्जा फर्म से पैसे वसूलने के प्रयास को विफल करने की कोशिश की थी।

पुलिस ने अब तक हत्या के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मुंडे के सहयोगी वाल्मिक कराड को जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) मामले की जांच कर रही है।

इस हत्या ने जातिगत संघर्ष का रूप ले लिया है, क्योंकि देशमुख मराठा थे, जबकि अधिकांश आरोपी वंजारी समुदाय से हैं, जो बीड क्षेत्र में एक प्रभावशाली समुदाय है।

मनोज जरांगे ने सरकार को भी दी चेतावनी

आपको बता दें कि मनोज जरांगे पाटिल लगातार मराठा आरक्षण की मांग उठा रहे हैं। उन्होंने धनंजय मुंडे को कहा कि मराठा समाज के खिलाफ जाने का प्रयास मत करो, जिन्होंने साथ दिया। उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी दी कि अगर मराठा आरक्षण की मांग को नजरअंदाज किया गया तो वे अपने विरोध प्रदर्शन को और तेज कर देंगे।

 

Our Best Partners: kasinoy fishin frenzy the big splash demo free lucky jet one win lucky jet paf käteispalautus uusi nettikasino uudet nettikasinot ilman rekisteröitymistä paras nettikasino kokemuksia mines bônus grátis lucky jet is real or fake
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments