भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी सुमित नागल पेरिस ओलंपिक में अपना अभियान फ्रांस के मोटेट कोरेंटिन के खिलाफ शुरू करेंगे जिसे वह अप्रैल में हरा चुके हैं और अगर वह पहले दौर का मुकाबला जीत जाते हैं तो उनका सामना ऑस्ट्रेलिया के छठे नंबर के एलेक्स डि मिनौर से हो सकता है। विश्व रैंकिंग में 80वें स्थान पर काबिज नागल का मोटेट के खिलाफ रिकॉर्ड 2-2 से बराबरी का है। मोटेट एटीपी एकल चार्ट में उनसे 12 पायदान ऊपर हैं।© Copyright 2024.Designed By Mbt.

