Thursday, April 30, 2026
Google search engine
Homelatest NewsPriyanka Gandhi and then Atishi, Ramesh Bidhuri की विवादित टिप्पणी से गरमाई...

Priyanka Gandhi and then Atishi, Ramesh Bidhuri की विवादित टिप्पणी से गरमाई Delhi की सियासत; Congress and AAP ने खोला मोर्चा

पूर्व सांसद और कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने एक के बाद एक दो विवादित बयान दिए हैं। पहले उन्होंने कहा कि वह कालकाजी क्षेत्र की सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना देंगे, इस पर विवाद थमा भी नहीं था कि उन्होंने मुख्यमंत्री आतिशी को लेकर आपत्तिजनक बयान दे डाला। कहा कि आतिशी मार्लेना तो अब सिंह बन गई हैं।
इसके साथ ही उन्होंने सीएम पर उनके पिता को लेकर भी अमर्यादित टिप्पणी की, जिस पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल व कांग्रेस नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा नेताओं ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं। भाजपा के नेता मुख्यमंत्री आतिशी को गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। एक महिला मुख्यमंत्री का अपमान जनता सहन नहीं करेगी। महिलाएं इसका बदला लेंगी।

प्रियंका गांधी को लेकर रमेश बिधूड़ी ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पर दिया बिधूड़ी का बयान इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ। यह वीडियो बिधूड़ी की एक जनसभा का है जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि लालू यादव ने वादा किया था बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा। लेकिन, वे ऐसा कर नहीं पाए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं, वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा।

आतिशी को लेकर रमेश बिधूड़ी ने की विवादास्पद टिप्पणी

उनके इस बयान पर कालकाजी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने कड़ा विरोध जताया। विवाद बढ़ता देखकर बिधूड़ी ने बाद में सफाई भी दी और खेद भी प्रकट किया। हालांकि, इसके बाद उन्होंने एक और आपत्तिजनक बयान दे डाला। इस बार उनके निशाने पर मुख्यमंत्री रहीं।

उन्होंने रविवार को भाजपा की परिवर्तन रैली में कहा, अरविंद केजरीवाल ने बच्चों की कसम खाई थी कि वह भ्रष्टाचारी कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेंगे। आतिशी मार्लेना तो अब सिंह बन गई। इसके बाद वह सीएम के पिता को लेकर भी आपत्तिजनक बात कह गए।
आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, भाजपा के पास दिखाने के लिए कोई काम नहीं है, इसलिए इन लोगों ने फिर गाली गलौज का सहारा लिया। सोचिए अगर एक महिला मुख्यमंत्री के खिलाफ भाजपा का एक नेता इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर सकता है तो अगर वह गलती से विधायक बन गया तो एक आम महिला के प्रति उसका क्या व्यवहार होगा। उसकी क्या भाषा होगी और क्या रवैया होगा?

आतिशी ने कहा, जनता देगी करारा जवाब

प्रियंका पर टिप्पणी को लेकर आतिशी ने कहा कि भाजपा महिला विरोधी पार्टी है और दिल्ली के चुनाव में जनता उसे करारा जवाब देगी। बिधूड़ी की टिप्पणी दिखाती है कि भाजपा की महिलाओं के प्रति क्या मानसिकता है। दिल्ली की जनता और महिलाएं आने वाले चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देंगे। आप नेता संजय ¨सह ने अजय माकन और संदीप दीक्षित की चुप्पी पर हैरानी जताई। कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को चुप्पी तोड़कर अपनी नेता का बचाव करना चाहिए।

भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मांगे माफी : सुप्रिया

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि बिधूड़ी ही नहीं, बल्कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को भी हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए। यह न केवल प्रियंका गांधी का बल्कि सभी महिलाओं का अपमान है।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि बिधूड़ी ने प्रियंका के संदर्भ में जिस अभद्र भाषा का प्रयोग किया है, वह घोर निंदनीय है। यादव व दिल्ली कांग्रेस प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने कहा कि बिधूड़ी का वक्तव्य समूची भाजपा की महिलाओं के प्रति निकृष्ट सोच का परिचायक है। उनका बयान समूची नारी जाति का अपमान है।

Partners: skrill geld abheben automat casino uden licens funky time live score net casinos casino trustly utan licens online casino ohne lizenz betrugstest slot machine book of ra casinos mit skrill free fishing slots casino online zimpler
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments