Friday, April 24, 2026
Google search engine
Homedelhi'AAP करती है खोखले वादे, BJP महिलाओं के लिए नहीं गंभीर', Deepika...

‘AAP करती है खोखले वादे, BJP महिलाओं के लिए नहीं गंभीर’, Deepika Pandey ने Kejriwal को क्यों दिलाई Punjab की याद?

झारखंड की पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि दिल्ली की आप सरकार महिलाओं के हितों को लेकर गंभीर नहीं है। वह वादे तो बहुत करती है, लेकिन उन्हें पूरा नहीं करती। पंजाब की महिलाओं को आज तक 1000 रुपये की सम्मान राशि नहीं दे पाई है।

2100 रुपये देने का खोखला वादा

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में जो 1000 रुपये देने का वादा किया था। वह भी पूरा नहीं किया। अब विधानसभा चुनाव में फिर से महिलाओं को 2100 रुपये देने का खोखला वादा कर दिया है।

भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं

उन्होंने कहा कि दिल्ली की आप और केंद्र की भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर नहीं है। इसका उदाहरण दिल्ली में महिलाओं के प्रति लगातार बढ़ रहे अपराध हैं।

दीपिका पांडेय आज दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर रही थीं। इस दौरान उनके साथ दिल्ली महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अमृता धवन और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे भी मौजूद थे।

झारखंड में महिलाओं को दी जा रही 2500 रुपये की राशि

दीपिका ने कहा कि कांग्रेस सरकार जो वादा करती है, वह पूरा करती है। कर्नाटक की तरह झारखंड में भी महिलाओं को 2500 रुपये की राशि दी जा रही है। कल ही राज्य की 56 लाख महिलाओं के खाते में 1500 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई है।

दिल्ली में आप ने 10 सालों में कुछ नहीं किया

उन्होंने कहा कि दिल्ली की आप सरकार ने 10 सालों में कुछ भी नहीं किया है। इसीलिए दिल्ली वासी अब कांग्रेस से उम्मीदें लगा रहे हैं। इस विधानसभा चुनाव में निश्चित तौर पर कांग्रेस जीतेगी और सरकार बनाएगी।

दिल्ली की आप सरकार महिलाओं के हितों को लेकर गंभीर नहीं है। यह आरोप झारखंड की पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय ने लगाया है। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव के दौरान महिलाओं को 1000 रुपये देने का वादा किया था लेकिन वह पूरा नहीं हुआ। अब विधानसभा चुनाव में फिर से महिलाओं को 2100 रुपये देने का खोखला वादा किया है।

Partners: verde casino legzo https://fr-uniquecasino.com/ wazamba f1 casino smokace amunra lemon casino kod promocyjny marzec 2024 amunra wazamba
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments