Monday, April 20, 2026
Google search engine
HomedelhiChandigarh में बढ़ी स्कूल की छुट्टियां, पर जारी रहेगी पढ़ाई

Chandigarh में बढ़ी स्कूल की छुट्टियां, पर जारी रहेगी पढ़ाई

पंजाब और हरियाणा की राजधानी की चंडीगढ़ के शिक्षा विभाग ने मौमस का हाल देखते हुए एक फैसला लिया है। दरअसल, विभाग ने ठंड का कहर देखते हुए 8वी क्लास तक के सभी स्कूलों को बंद करके ऑनलाइन क्लास के जरिए उनकी पढ़ाई शुरू करने का फैसला किया है।

इसके साथ ही विभाग ने स्कूलों का समय भी बदल दिया है। सभी स्कूलों को सुबह 9 बजे के बाद ऑनलाइन क्लास अरेंज करने के लिए कहा गया है। विभाग ने 11 जनवरी तक इसी तरह स्कूल बंद रखने का फैसला किया है।

9.30 – 3.30 तक होगी स्कूल की टाइमिंग

इसके अलावा विभाग ने 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए स्कूल 9.30 बजे के बाद ही खोलने और 3.30 बजे से पहले छुट्टी करने को कहा गया है। ये आदेश डायरेक्टर स्कूल शिक्षा हरसुहिन्दर पाल सिंह बराड़ द्वारा जारी किया गया है।

चंडीगढ़ में ठंड लगातार बढ़ रही है और पिछले कई दिनों से कोहरा भी गिर रहा है, जिसके चलते यूटी के शिक्षा विभाग ने शहर के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के लिए आदेश जारी किए हैं।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 5 जनवरी की दोपहर से शहर में मौसम फिर बदलेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 5 जनवरी की दोपहर से 6 जनवरी की दोपहर तक रुक-रुक कर हल्की बारिश हो सकती है।

सिटी ब्यूटीफुल में शुक्रवार रात से ही घना कोहरा गिरना शुरू हो गया, जो आज सुबह 10-11 बजे तक जारी रहा। इसके बाद धूप खिलने से शहरवासियों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत महसूस हुई।

Partners: lemon casino stelario casino bonus https://smokace-de.com/ unique casino https://es-wazamba.com/ stelario https://wazambaitalia.com/ smokace lemon casino nine casino
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments