Monday, October 26, 2026
Google search engine
Homelatest News‘ठंड ज्यादा है, स्कूलों का टाइम बदला जाए’; पंजाब के टीचर्स की...

‘ठंड ज्यादा है, स्कूलों का टाइम बदला जाए’; पंजाब के टीचर्स की मांग

पंजाब के स्कूलों में इस वक्त सर्दी की छुट्टियां चल रही हैं, जो अब खत्म हो जाएंगी। फिलहाल, राज्य में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है।

इस बीच अब निगाहें एजुकेशन डिपार्टमेंट के फैसले पर है कि स्कूलों में छुट्टियां बढ़ेंगी या नहीं या टाइम में बदलाव हो सकता है। टीसर्च द्वारा स्कूल का समय सुबह 10 से 3 बजे तक करने की मांग की जा रही है।

लेक्चरर कैडर यूनियन पंजाब के राज्य वित्त सचिव और जिला लुधियाना के प्रधान धर्मजीत सिंह ढिल्लों ने पंजाब में बढ़ रही शीतलहर और कोहरे की वजह स्कूलों के टाइम में बदलाव की मांग करते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से अपील की है कि स्कूल टाइमिंग बदलकर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाए।

सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स के पास सर्दी से बचने के लिए कड़े इंतजाम नहीं होते हैं। इसलिए यूनियन लीडर्स ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से इस मामले में जल्द फैसला लेने की अपील की है।

आपको बता दें, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ठंड के कारण पंजाब के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 7 जनवरी तक छुट्टियों का ऐलान किया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments