Tuesday, October 27, 2026
Google search engine
HomedelhiDRDO के पूर्व वैज्ञानिक से 40 लाख ठगे, साइबर अपराधियों ने बैंक...

DRDO के पूर्व वैज्ञानिक से 40 लाख ठगे, साइबर अपराधियों ने बैंक के कस्टमर केयर के नाम पर झांसे में लिया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व वैज्ञानिक से 40 लाख रुपये की ठगी की जांच में दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराधियों के बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए चार शातिरों को गिरफ्तार किया है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व वैज्ञानिक से 40 लाख रुपये की ठगी की जांच में दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराधियों के बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी इकबाल अंसारी, साजिद खान, सलमान खान और नरेंद्र कुमार झारखंड के देवघर व राजस्थान के मेवात से धंधा चला रहे थे। इनके पास से पांच स्मार्टफोन, पीड़ितों के बारे में ब्योरा और अन्य दस्तावेज मिले हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों से संपर्क करते थे। उन्हें बताते थे कि उनके बैंक खाते में समस्या आ गई है और इसे हल करने की आड़ में पीड़ित के मोबाइल फोन में एंड्रॉयड पैकेज किट (एपीके) फाइल के रूप में मालवेयर इंस्टॉल कर देते थे और बैंक खाते, पैन कार्ड समेत अन्य जानकारी चुरा लेते थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments