Monday, April 20, 2026
Google search engine
Homepunjabनशा तस्करों से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर...

नशा तस्करों से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9779100200 जारी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के तहत नशे की बुराई के खिलाफ छेड़ी गई जंग को जन आंदोलन में बदलने के लिए समस्त पंजाबियों से बढ़-चढ़कर सहयोग देने की अपील की है।

एक ऑडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के रूप में नशों के खिलाफ व्यापक स्तर पर सख्त कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पिछली सरकारों के सीधे संरक्षण के कारण नशे की समस्या ने प्रदेश में अपने पैर पसार लिए थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार ने पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान शुरू किया है और इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह जंग आम जनता की सक्रिय भागीदारी से ही जीती जा सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस अभियान में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9779100200 जारी किया है। भगवंत सिंह मान ने लोगों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र या शहर में सक्रिय नशा तस्करों से संबंधित कोई भी जानकारी इस व्हाट्सएप नंबर पर साझा करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और किसी को भी इसका खुलासा नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशों के खिलाफ इस आर-पार की लड़ाई में जनता का पूरा समर्थन और सहयोग अत्यंत आवश्यक है, इसलिए सभी लोगों को इस अभियान का बड़े स्तर पर समर्थन करना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने जनता से अपील की कि वे इस हेल्पलाइन नंबर पर नशा तस्करी से जुड़ी जानकारी देकर इस अभियान का अभिन्न हिस्सा बनें।

Partners: verde casino wazamba casino no deposit bonus lemon casino stelario winnerz lemon casino https://amunraitalia.com/ casino verde bonus amun-ra unique casino login
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments