Monday, April 20, 2026
Google search engine
Homepunjab1,50,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में एसएचओ और एएसआई विजीलैंस ब्यूरो...

1,50,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में एसएचओ और एएसआई विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत होशियारपुर जिले के थाना बुल्लोवाल में तैनात थानेदार (एसएचओ) रमन कुमार, सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और उनके अधीनस्थ सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) गुरदीप सिंह को 1,50,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विजीलैंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह खुलासा करते हुए बताया कि ये गिरफ्तारियां मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर होशियारपुर जिले के गांव असलपुर के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद की गई हैं।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त थाने में उसके भतीजे के खिलाफ एनडीपीएस कानून के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी और उक्त पुलिसकर्मी उसके पुत्र को एनडीपीएस कानून की धारा 29 के तहत इस मामले में फंसाने की धमकी दे रहे थे। शिकायत के अनुसार, उक्त एएसआई ने उसके पुत्र को केस से निकालने के लिए एसएचओ की ओर से 1,50,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी, लेकिन शिकायतकर्ता द्वारा विनती करने के बाद रिश्वत की यह राशि घटाकर 1 लाख रुपये कर दी गई। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने के दौरान दोनों पुलिसकर्मियों के बीच हुई बातचीत रिकॉर्ड कर ली और ऑडियो सबूत विजीलैंस ब्यूरो को सौंप दिए।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि विजीलैंस ब्यूरो होशियारपुर यूनिट द्वारा शिकायत की जांच करने और कानूनी सलाह लेने के बाद उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 और 7ए, बीएनएस की धारा 61(2) और एनडीपीएस कानून की धारा 59 के तहत विजीलैंस ब्यूरो के जालंधर रेंज थाना में मामला दर्ज किया गया है।

हरप्रीत सिंह मंडेर, एसएसपी विजीलैंस ब्यूरो जालंधर रेंज ने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और कल उन्हें सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले की आगे जांच जारी है।

Partners: stelario book of rah https://amunra77.com/ legzo stelario https://ninecasinoceske.com/ smokace https://smokace-de.com/ https://legzo77.com/ https://lemoncasino77.com/ casinozer
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments