Thursday, October 29, 2026
Google search engine
Homepunjabडॉ. बलजीत कौर ने श्री मुक्तसर साहिब ज़िले के आग प्रभावित गांवों...

डॉ. बलजीत कौर ने श्री मुक्तसर साहिब ज़िले के आग प्रभावित गांवों का दौरा किया

पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने अपनी समर्पित, सहृदय और संवेदनशील सोच का परिचय देते हुए आग के कारण अपनी गेहूं की फसल गंवा चुके किसान परिवारों को व्यक्तिगत रूप से आर्थिक सहायता देने हेतु अपनी एक महीने की तनख्वाह प्रदान करने की घोषणा की है।

कैबिनेट मंत्री ने आज ज़िला श्री मुक्तसर साहिब के गांव सोथा और चक्क दूहेवाला का दौरा किया और प्रभावित किसानों से मुलाक़ात की। उन्होंने पीड़ित परिवारों से दुख साझा करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री ने भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हर संकट की घड़ी में किसानों के साथ मज़बूती से खड़ी है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से नियमों के अनुसार उचित मुआवज़ा देने हेतु ज़िला प्रशासन को तुरंत निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा, “ऐसे दुखद हालात देखने के बाद मैंने फैसला किया है कि अपनी एक महीने की तनख्वाह इन परिवारों को सहायता के रूप में दूंगी।”

कैबिनेट मंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि किसान पंजाब की रीढ़ हैं और हम किसी भी हाल में अपने अन्नदाताओं को अकेला नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का हर विभाग किसी भी आपदा की स्थिति में पीड़ित परिवारों की तुरंत सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यह समय एक-दूसरे का हौसला बढ़ाने और ज़रूरतमंदों के साथ खड़े होने का है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे आग से पीड़ित किसानों की सहायता के लिए आगे आएं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments