Wednesday, October 28, 2026
Google search engine
Homelatest Newsबरनाला में युवक ने खुद को मारी गोली: कनाडा जाना चाहता था...

बरनाला में युवक ने खुद को मारी गोली: कनाडा जाना चाहता था दिलप्रीत, घर में रखी बंदूक से खुद को उड़ाया

बरनाला में एक युवक ने खुद को गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। युवक दिलप्रीत कनाडा जाना चाहता था। उसने घर पर ही यह खौफनाक कदम उठाया।

पंजाब के बरनाला में एक युवक ने खुद को गोली मार ली। घटना बरनाला के गांव सुखपुरा की है। मृतक की पहचान दिलप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। दिलप्रीत कनाडा जाना चाहता था। कनाडा की फाइल रिफ्यूज होने के बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया। मृतक की बहन कनाडा में रहती है। बहन के पास जाने के लिए दिलप्रीत ने भी कनाडा जाने के लिए फाइल लगाई थी, जो रिजेक्ट हो गई थी। इसके बाद से वह डिप्रेशन में चला गया। रविवार को दिलप्रीत ने घर में रखी 12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मार ली।

सुखपुरा गांव के सरपंच मनजिंदर सिंह ने बताया कि दिलप्रीत ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। मृतक युवक की कनाडा के लिए फाइल लगी हुई थी जो रिजेक्ट हो गई थी, इस कारण युवक परेशानी में था। इसी कारण युवक ने यह कदम उठाया। घटना से पहले उसने अपनी मां के साथ घर का काम किया और अपनी दादी की आंखों में दवा भी डाली थी। इसके बाद वह कमरे में गया और घर में रखी बंदूक से खुद को गोली मार ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

शैहणा थाने के एसएचओ गुरमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल बरनाला के शवगृह में रखवा दिया है। शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दिलप्रीत के माता-पिता ने बताया दिलप्रीत ने कनाडा जाने की फाइल लगाई हुई थी, जिसका रिजेक्शन आ चुका था। इसके बाद से दिलप्रीत डिप्रेशन में रहता था। फाइल रिजेक्ट होने के बाद घर के परिजन उसे पंजाब में अपना कारोबार शुरू करने के लिए कह रहे थे। परिवार के पास कोई भी भूमिखेती करने के लिए नहीं है। उन्होंने बताया कि घटना के समय घर में उसकी दादी और मां मौजूद थीं। पुलिस मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments