Thursday, October 29, 2026
Google search engine
Homepunjabअमृतसर में सीमा पार से चल रहे नारकोटिक्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़;...

अमृतसर में सीमा पार से चल रहे नारकोटिक्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़; चार किलो हेरोइन समेत 4 व्यक्ति गिरफ्तार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही व्यापक मुहिम के दौरान, काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने पाकिस्तान आधारित सीमा पार से नशा तस्करी करने वाले मॉड्यूल के चार सदस्यों को 4 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर इस नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस संबंध में जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान रणजीत सिंह और करन मसीह (दोनों निवासी अटारी, अमृतसर) तथा मनप्रीत सिंह और अजयपाल सिंह (दोनों निवासी जंडियाला गुरु, अमृतसर) के रूप में हुई है। हेरोइन की बरामदगी के अलावा, पुलिस टीमों ने आरोपियों के ऑटो-रिक्शा (पी बी 02 डी एन5173) को भी जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल आरोपी खेप प्राप्त करने और उसकी डिलीवरी के लिए कर रहे थे।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान आधारित तस्कर ‘शाह’ के निर्देशों पर काम कर रहे थे, जो सरहद पार से नशीले पदार्थों की खेप ड्रोन के माध्यम से भेज रहा था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रदेश में अन्य पार्टियों को नशीले पदार्थों की आगे डिलीवरी कर रहे थे।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए डीजीपी ने बताया कि सीआई अमृतसर की टीमों को अमृतसर के गांव अटारी के निकट भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र से नशीली खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीमों ने अमृतसर-अटारी जी.टी. रोड स्थित बस स्टॉप कठानियां के पास चारों आरोपियों को उस समय रोका, जब वे अपने ऑटो-रिक्शा पर खेप पहुंचाने जा रहे थे और उनके पास से नशीले पदार्थ बरामद किए।

डीजीपी ने कहा कि इस नेटवर्क से जुड़े आगे-पीछे के संबंधों की गहराई से जांच की जा रही है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 40 दिनांक 25-07-2025 को थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 25 और 29 के तहत दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments