Monday, April 20, 2026
Google search engine
Homepunjabमंत्री अरोड़ा के नेतृत्व में पंजाब के प्रतिनिधिमंडल ने भारत मंडपम में...

मंत्री अरोड़ा के नेतृत्व में पंजाब के प्रतिनिधिमंडल ने भारत मंडपम में आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया-2025 कार्यक्रम में की भागीदारी

पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर “फ्लेवरिंग द फ्यूचर फ्रॉम फार्म गेट टू ग्लोबल प्लेट – एग्रो-फूड कारोबार में अवसरों का विस्तार” विषय पर पंजाब स्टेट नॉलेज सत्र का आयोजन किया गया। यह महत्वपूर्ण आयोजन भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा किया गया था।

समारोह में संबोधित करते हुए श्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब का कृषि क्षेत्र मजबूत नींव रखता है और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश की असीम संभावनाएँ मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशक-हितैषी नीतियाँ तैयार कर रही है और निवेशकों को पंजाब में उद्योग स्थापित करने के लिए 45 दिनों के भीतर सभी आवश्यक अनुमतियाँ प्रदान की जाएँगी। साथ ही उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए नई औद्योगिक नीति बनाने हेतु गठित स्वतंत्र समिति के बारे में भी जानकारी साझा की।

मंत्री अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। पंजाब में एग्रो-फूड क्षेत्र को विश्व स्तरीय हब बनाने की क्षमता है, जिससे राज्य के उत्पादों को खेतों से सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाया जा सकेगा।

इस अवसर पर मंत्री अरोड़ा ने यू.ए.ई. के लूलू ग्रुप, रूस के जियाक ग्रुप, एन.सी.एम.एल., जाफज़ा, एलोन्सन्स, बिट्ज़र, हल्दीराम और बीकानेर सहित अन्य समूहों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इन समूहों ने पंजाब में निवेश करने में अपनी रुचि व्यक्त की।

भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण कैबिनेट मंत्री श्री चिराग पासवान ने भी पंजाब पैवेलियन का दौरा किया और पंजाब के उत्पादों की सराहना की। उन्होंने शीघ्र ही पंजाब का दौरा करने का आश्वासन भी दिया।

इस कार्यक्रम में राखी गुप्ता भंडारी (आई.ए.एस.), उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रबंधकीय सचिव कमल किशोर यादव (आई.ए.एस.), सी.ई.ओ. इन्वेस्ट पंजाब अमित ढाका (आई.ए.ਐਸ.), पंजाब विकास परिषद की वाइस-चेयरपर्सन सीमा बांसल तथा के.पी.एम.जी. टीम सहित अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों ने भी भाग लिया।

Our Best Partners: https://vironlisenssikasinot.com/ mrplay casino https://kasinopaynplay.com/ free play fishin frenzy https://luckyjetslots.com/kz/ https://vironlisenssikasinot.com/ nopea kotiutus casino viron kasinot kg time live score nettikasino zimpler
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments