Sunday, April 26, 2026
Google search engine
Homeदेशउत्तर भारत में भीषण गर्मी से मिलने वाली है राहत, पंजाब समेत...

उत्तर भारत में भीषण गर्मी से मिलने वाली है राहत, पंजाब समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत के राज्यों में इन दिनों सूरज आग उगल रहा है और भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। यूपी, दिल्ली, पंजाब और बिहार समेत कई राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। गर्मी के इस खौफनाक सितम के बीच मौसम विभाग ने झुलसते लोगों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर दी है। अगले तीन दिनों तक हीटवेव का अलर्ट जरूर है, लेकिन इसके तुरंत बाद मौसम करवट लेगा और यूपी, पंजाब, हरियाणा व पहाड़ी राज्यों में झमाझम बारिश का दौर शुरू होने वाला है।

प्रयागराज में 45 पार पहुंचा पारा, तीन दिन और सताएगी लू

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो देश के ज्यादातर हिस्सों (हिमालयी और कुछ पूर्वी-पश्चिमी इलाकों को छोड़कर) में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच बना हुआ है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तो गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में अगले तीन दिनों तक हीटवेव (लू) का कहर जारी रहेगा, जिसके बाद ही लोगों को राहत की सांस मिलेगी।

पंजाब से लेकर यूपी तक झमाझम बरसेंगे बदरा

भीषण गर्मी झेल रहे उत्तर भारत के लिए राहत की बात यह है कि जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 से 30 अप्रैल के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट है। वहीं, पूर्वी यूपी और राजस्थान में 27 से 29 अप्रैल के दौरान बारिश की संभावना है। इसके अलावा, पहाड़ी राज्यों में भी मौसम सुहाना होगा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 25 से 28 अप्रैल, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 28 से 30 अप्रैल के बीच तेज आंधी और बिजली कड़कने के साथ बारिश व बर्फबारी हो सकती है।

पूर्वोत्तर में 70 की स्पीड से चलेगी आंधी, भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर भारत के अलावा, पूर्वोत्तर और मध्य भारत में भी मौसम का मिजाज आक्रामक रहने वाला है। असम और मेघालय में 25 और 26 अप्रैल को 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी है, जबकि 27 अप्रैल से 1 मई के बीच यहां भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी जोरदार बारिश होगी। वहीं, मध्य प्रदेश (27-29 अप्रैल), छत्तीसगढ़ (25-29 अप्रैल) और विदर्भ (28-29 अप्रैल) में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। दक्षिण भारत में भी 28 से 30 अप्रैल के बीच राहत की फुहारें पड़ने का पूर्वानुमान जताया गया है।

Partners: https://verdecasinolt.com/ https://fr-casinozer.com/ lemon casino https://fr-casinozer.com/ https://ninekasyno.com/ verde casino https://fr-casinozer.com/ amunra lemon casino smokace
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments