Wednesday, August 12, 2026
Google search engine
Homepunjabजालंधर में डबल मर्डर से सनसनी, शख्स ने पत्नी और पिता को...

जालंधर में डबल मर्डर से सनसनी, शख्स ने पत्नी और पिता को उतारा मौत के घाट

जालंधर के अवतार नगर की गली नंबर-7 में दिनदहाड़े हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हीरा नामक व्यक्ति पर अपनी पत्नी और बुजुर्ग पिता की हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

घटना का पता उस समय चला, जब आरोपी के चार बच्चे स्कूल से घर लौटे। घर के अंदर मां और दादा को खून से लथपथ हालत में देखकर बच्चों के होश उड़ गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है।

एडीसीपी सिटी-2 राकेश यादव के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुबह घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस इस विवाद को हत्या की घटना से जोड़कर जांच कर रही है। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Partners: unique casino verde casino legzo https://smokace-de.com/ amunra https://verdecasinolt.com/ https://stelario-de.com/ https://amunrafr.com/ stelario nine casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments