Sunday, April 26, 2026
Google search engine
Homepunjabपंजाब में सांसद हरभजन सिंह और राजेंद्र गुप्ता के घर की दीवारों...

पंजाब में सांसद हरभजन सिंह और राजेंद्र गुप्ता के घर की दीवारों पर लिखा-गद्दार,

आम आदमी पार्टी (AAP) के सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में जाने के बाद पंजाब में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कई जगहों पर कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर दिखा। जालंधर में AAP समर्थकों ने राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के आवास की दीवारों पर “गद्दार” लिखकर विरोध जताया, जबकि लुधियाना में भाजपा में शामिल हुए सांसद राजेंद्र गुप्ता के कार्यालय पर “पंजाब का गद्दार” लिख दिया गया।

धरना-प्रदर्शन तेज
इसी बीच, जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बाहर AAP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला भी फूंका गया।

AAP का पलटवार: ‘और मजबूत होंगे’
दूसरी ओर, AAP के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने इन घटनाओं को “निंदनीय” बताया। सुनाम दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी इस तरह के झटकों से घबराने वाली नहीं है और हर चुनौती के बाद और मजबूत होकर उभरेगी।

अरोड़ा ने सांसदों के पार्टी छोड़ने पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह समझ से परे है कि संदीप पाठक और राघव चड्ढा जैसे नेता किन परिस्थितियों में यह कदम उठा रहे हैं। उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी इन सांसदों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उनकी सदस्यता रद्द कराने की दिशा में कदम उठाएगी।

Partners: unique casino amunra casinolygreek https://ninecasinoceske.com/ smokace casino bonus verde casino app download f1 casino https://sportunagreek.com/ stelario https://amunraitalia.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments