Friday, July 31, 2026
Google search engine
Homeदेशबीजेपी में शामिल हो जाओ नहीं तो अच्छा नहीं होगा’, CJP प्रमुख...

बीजेपी में शामिल हो जाओ नहीं तो अच्छा नहीं होगा’, CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को पार्टी में शामिल होने की मिली धमकी

CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उन्हें और उनके परिवार को कई बार धमकियां दी गईं। उन्होंने कहा कि उन पर बीजेपी में शामिल होने का दबाव बनाया गया और ऐसा नहीं करने पर परिवार के लिए ठीक न होने की चेतावनी दी गई।

अभिजीत दीपके ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पोतों की उम्र के बराबर हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें राजनीतिक रूप से निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी का ध्यान युवाओं, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर नहीं है, बल्कि उसका उद्देश्य केवल सत्ता हासिल करना है। दीपके ने कहा कि देश में युवाओं के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था और रोजगार के सवालों पर व्यापक स्तर पर एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जो भी राजनीतिक दल या संगठन इन मुद्दों के समर्थन में खड़ा होगा, CJP उसका समर्थन करेगा।

राहुल गांधी के हालिया बयान का जिक्र करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा कि उन्हें विपक्ष के नेता की कई बातें सही लगती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के खिलाफ की गई पुलिस कार्रवाई और पैलेट गन के इस्तेमाल जैसे मामलों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि छात्रों पर पैलेट गन चलाए जाने से कई छात्र घायल हुए और कुछ की आंखों की रोशनी प्रभावित हुई। दीपके ने इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि ऐसी कार्रवाई उनकी जानकारी में हुई है तो जवाबदेही तय होनी चाहिए और यदि जानकारी में नहीं हुई, तब भी इसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। इसके अलावा अभिजीत दीपके ने बीजेपी पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया और कहा कि कानून व्यवस्था तथा शिक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर सरकार को गंभीरता से काम करना चाहिए। हालांकि, बीजेपी की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Partners: https://f1casinode.com/ https://legzo77.com/ posido https://stelario-de.com/ casinozer lemon casino https://lemoncasinomagyar.com/ unique casino librabet wazamba
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments