Monday, October 19, 2026
Google search engine
Homeक्राइमजालंधर में गुस्से से लाल-पीले हुए लोग

जालंधर में गुस्से से लाल-पीले हुए लोग

गौ मांस को जे. एंड के. ले जा रहे ट्रक को लुधियाना के बजरंग दल ने पीछा करके पठानकोट चौक में आकर घेर लिया। ट्रक में सवार 3 लोग पानीपत से गौ मांस लेकर जे. एंड के. जा रहे थे जबकि इन लोगों ने करीब आधा ट्रक गौ मांस का रास्ते में भी बेचा। गौ मांस पकड़ने जाने की सूचना मिलते ही थाना 8 के प्रभारी प्रदीप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुस्साई भीड़ में से ट्रक सवारों को बड़ी मशक्कत के चलते ट्रक से बाहर नहीं आने दिया और ट्रक थाने ले गए। गुस्साई भीड़ देखते हुए पांच थानों की पुलिस, पी.सी.आर. टीमें, ए.डी.सी.पी. वन, ए.सी.पी. नार्थ व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।

एंड के. के ट्रक में गौ मांस की तस्करी हो रही है। ट्रक में डी फ्रीज डिब्बों में गौ मांस रखा हुआ है। सूचना थी कि ट्रक में से आधा गौ मांस रास्ते में भी बेचा गया है। बजरंग दल ने पहले तो लुधियाना में ट्रैप लगाया लेकिन ट्रक वहां से निकल गया। इसके बाद उन्होंने जालंधर की टीम को सूचित किया और जैस ही बताए हुए ट्रक नंबर को पठानकोट चौक पर देखा गया तो बजरंग दल की टीम ने उसे घेर कर रुकवा लिया। साथ ही मोबाइल कारोबारी राजीव दुग्गल भी मौजूद थे।

बजरंग दल के सदस्य और राजीव दुग्गल ने ट्रक पर चढ़ कर उसे आगे नहीं जाने दिया। पहले से ही पुलिस को भी अलर्ट कर दिया था। मौके पर थाना आठ के प्रभारी प्रदीप सिंह अपनी टीम के साथ पहुंच गए थे। लोगों का गुस्सा इतना था कि वह ड्राइवर समेत ट्रक में सवार तीनों लोगों को भीड़ के हवाले करने की मांग को लेकर उग्र हो रहे थे। हालांकि एस.एच.ओ. प्रदीप सिंह ने सूझबूझ के चलते लोगों को शांत किया और ट्रक चालक समेत तीनों लोगों को पुलिस कस्टडी में ट्रक के अंदर ही रखा। बजरंग दल व हिंदू संगठन ट्रक को वहां से जाने नहीं दे रहे थे लेकिन पुलिस ने ट्रक को थाना आठ के बाहर पहुंचाया और आसपास पुलिस फोर्स तैनात कर दी। बजरंग दल की मांग थी कि यह मात्र आधा ट्रक है लेकिन जहां भी उन्होंने बाकि का गौ मांस बेचा है, उसका पता करवाया जाए। उन्होंने कहा कि इन लोगों पर अगर सख्त कारवाई नहीं हुई तो वह सड़कों पर उतरेंगे। बजरंग दल का कहना है कि पानीपत से लेकर जालंधर तक की पुलिस संयुक्त टीम बना कर इस मामले की जांच करें ताकि गौ हत्या से लेकर जहां जहां गौ मांस बिका उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। देर रात पुलिस अधिकारी और पुलिस फोर्स थाना आठ के बाहर तैनात थी।

स्थानीय शिव सेना नेता अपनी दुकानदारी कर रहे, बाहर से आकर गौ मांस पकड़वा रहे हिंदू नेता
हैरानी की बात है कि जालंधर में शिव सेनाओं के संगठन हैं लेकिन वह अपना काम भूल कर या तो स्पा सैटरों में हिस्सा डाले हुए हैं या फिर ट्रैवल एजैंटों से ठगे हुए लोगों के साथ सैटिंग करके अपनी जेबें भर रहे हैं। शिव सेना जिस कार्य के लिए बनी थी, वह भूल कर यह नेता निगम में शिकायतें डाल कर जेबें भर रहे हैं। कुछ नेता असला लाइसैंस बनाने पर हजारों रुपए कमा रहे हैं और कुछ शिव सेना प्रापर्टी कारोबारियों को ब्लैकमेल करके अपने पैसे बना रहे हैं। ऐसा ही नेता एक टॉवर में बैठ कर निजी फायदे उठा रहे हैं, जिसकी विजीलैंस में शिकायत भी हो चुकी है और जल्द ही उसके सारे ग्रुप से पर्दा उठेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments