Saturday, April 18, 2026
Google search engine
Homeक्राइमCongress Leader को शादी दिखाने वाले पुलिस कर्मचारियों पर बड़ा Action

Congress Leader को शादी दिखाने वाले पुलिस कर्मचारियों पर बड़ा Action

लुधियाना : जेल में बंद यूथ कांग्रेसी नेता सर्वोत्तम सिंह उर्फ लक्की संधू द्वारा शादी में भंगड़ा डालने के मामले में पुलिस कमिश्नर ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में लक्की संधू को शादी में ले जाने वाले दोनों ए.एस.आई. कुलदीप सिंह और मंगल सिंह को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा जेल विभाग के डॉक्टर और अन्य अधिकारियों से भी पूछताछ की जा सकती है।

दरअसल, शादी समारोह में लक्की संधू की वीडियो बन गई थी। जोकि वायरल होने के बाद शिकायतकर्ता ने सी.एम. और डी.जी.पी. सहित अन्य अधिकारियों को शिकायत भेजी थी। उस शिकयत के बाद पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने लापरवाही बरतने वाले दोनों ए.एस.आई. को सस्पैंड कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए है। यहां बता दें कि सितंबर 2023 को थाना साहनेवाल में लक्की संधू के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। उस केस में उसके भाई को भी नामजद किया गया था। जिसमें उसने एक केस के गवाह को गन-प्वाइंट पर किडनैप कर, उससे मारपीट कर लूट की थी। उक्त केस में लक्की संधू जेल में बंद था। उसने जेल प्रशासन को अर्जी दी थी कि वह बिमार है, उसका इलाज और चैकअप पी.जी.आई. चंडीगढ़ से करवाया जाए।

जिसकी उसे इज्जात मिल गई थी। फिर 8 दिसंबर को उसे जिला कमिश्नरेट पुलिस के दो एएसआई मंगल सिंह और कुलदीप सिंह उसे पी.जी.आई. लेकर गए थे। पी.जी.आई. के बाद मिलीभगत कर उसे रायकोट रोड़ स्थित एक पैलेस में हा रही शादी समारोह में ले गए थे। जिसमेें लक्की संधू ने भगड़ा डाला था। शादी में मौजूद पंजाबी सिंगर ने भी लक्की और उसके भाई को नाम से बुलाया था। इसके बाद देर रात वह जेल पहुंच गया।

Partners: lemon casino verde casino app lemon casino https://lemoncasinode.com/ smokace stelario casinolygreek hillo https://librabetkazino.com/ nine casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments