Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homepunjabविजिलेंस ब्यूरो ने डीड राइटर, स्टांप वेंडर को 30 हजार रुपए की...

विजिलेंस ब्यूरो ने डीड राइटर, स्टांप वेंडर को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के अंतर्गत गुरुवार को
डीड राइटर सुभाष चंद्र और उसके भाई रमेश चंद्र अष्टाम फरोश को, नरोट जैमल सिंह,
जिला पठानकोट से तहसीलदार, नरोट जैमल सिंह की ओर से 30,000 रुपए की रिश्वत मांगने और लेने के लिए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

गांव तलूर में आरोपियों के घर की तलाशी के दौरान विजिलेंस टीम ने 8,90,000 रुपए बरामद किए, जिसके संबंध में आरोपियों की ओर कोई संतोषजनक विवरण नहीं पेश किए जा सके।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त व्यक्तियों को पठानकोट जिले के गांव कोहलियां निवासी सुखवीर पाल की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क किया और अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उक्त आरोपी ने नायब तहसीलदार नरोट जैमल सिंह की ओर से उसके प्लॉट की रजिस्ट्री करवाने के लिए 30,000 रुपए की मांग की थी।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की शुरुआत जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने दोनों आरोपियों को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 30,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को कल माननीय अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की जांच जारी है।

Partners: stelario book of rah https://amunra77.com/ legzo stelario https://ninecasinoceske.com/ smokace https://smokace-de.com/ https://legzo77.com/ https://lemoncasino77.com/ casinozer
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments