Monday, June 1, 2026
Google search engine
HomepunjabAyodhya Ram Mandir: पंजाब में राम नाम की लहर, हजारों मंदिरों में...

Ayodhya Ram Mandir: पंजाब में राम नाम की लहर, हजारों मंदिरों में जलेंगे लाखों दीप, सीमा पर सुरक्षा कड़ी

रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते जहां पूरे पंजाब में जश्न मनाने की तैयारी है, वहीं भारत-पाकिस्तान की 553 किलोमीटर लंबी सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। बीएसएफ ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर देश-विदेश के लोगों की नजर है। आतंकी इसमें खलल न डालें, इसलिए सीमा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Ayodhya Ram Temple: Events organised in all punjab all update

अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पंजाब में राम भक्तों का उत्साह चरम पर है। सभी 22 जिलों में भगवान राम के आगमन की खास तैयारी पूरी हो चुकी हैं।

हजारों जगहों पर अयोध्या के लाइव कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। घर-घर व दुकानों पर भगवान श्रीराम के ध्वज फहराए गए हैं। पूरा सूबा भगवा रंग में रंगा दिखाई दे रहा है।

जालंधर के मशहूर शक्तिपीठ श्रीदेवी तालाब मंदिर को पूरी तरह से रंग-बिरंगे फूलों, लाइटों की रोशनियों से सजाया गया है। यहां एक लाख 21 हजार भव्य दीपों से दीपमाला जलाई जाएगी। शाम को प्रसिद्ध गायक श्रीराम भजनों पर झूमने को विवश करेंगे।

राजपुरा में 1500 तो पटियाला में 400 से ज्यादा स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। पठानकोट में 120 एलईडी लगाकर प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह लाइव दिखाया जाएगा। मुक्तसर में पिछले एक माह से खास स्टेज और क्रॉफ्ट तैयार किए गए हैं। यहां भगवान श्रीराम और माता सीता सीधे पुष्पक विमान से स्टेज पर उतरेंगे। इसके लिए क्रेन का सहारा लिया जाएगा। उधर, सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। बीएसएफ ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह और गणतंत्र दिवस के चलते पंजाब से सटी भारत-पाकिस्तान की 553 किलोमीटर लंबी सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है।

Partners: trustly asiakaspalvelu skrill amex casino sivut big bass splash free play spil uden rofus online casino uden om rofus funky time live casino online astropay udenlandske casino neteller casino deposit
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments