Friday, October 23, 2026
Google search engine
Homepunjabस्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने सिटी ब्यूटी मुकाबले के विजेताओं को...

स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने सिटी ब्यूटी मुकाबले के विजेताओं को किया सम्मानित

स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने पंजाब म्युनिसिपल भवन, सैक्टर-35, चंडीगढ़ में हुए राज्य स्तरीय समारोह के दौरान विजेताओं को ट्रॉफियाँ और सर्टिफिकेट बाँटे। उन्होंने मुकाबले में हुई ऐंट्रियों की गुणवत्ता पर संतुष्टी अभिव्यक्त की और ऐलान किया कि सुंदर, नवीन और सार्वजनिक स्थानों को ख़ूबसूरत बनाने के लिए राज्य भर के शहरों और वॉर्डों द्वारा किए गए बदलाव के प्रयासों को प्रोत्साहित करने और मान्यता देने के लिए ओर पहलें की जाएंगी।

स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने बताया कि भारत सरकार के आवास निर्माण एवं शहरी मामलों संबंधी मंत्रालय द्वारा सिटी ब्यूटी मुकाबले का आयोजन किया गया, जिसमें अलग-अलग शहरों के नगर निगमों और कौंसिलों ने भाग लिया। राज्य में शहरी स्थानीय संस्थाओं से कुल 46 ऐंट्रियों ने मुकाबले के लिए क्वालीफायी किया। वार्डों और सार्वजनिक स्थानों का निर्णय करने मुकाबला पाँच बिन्दुओं पर केंद्रित था, जिसमें: सम्पर्क, सुविधाएं, गतिविधियां, सुंदरता, और वातावरण शामिल थे। सुंदरता का सबसे अधिक 50 प्रतिशत योगदान था।

बलकार सिंह ने आगे बताया कि टाऊन प्लानर्स, हेरिटेज, एनवायरमैंट और फ़ाईन आर्टस के माहिरों की एक ज्यूरी द्वारा पूरी तरह मूल्यांकन करने के बाद, अलग-अलग श्रेणियों में चोटी की पाँच ऐंट्रियों का चयन किया गया था। विजेताओं में वॉटरफ्रंट श्रेणी के लिए अमृतसर में यूडीबीसी केनाल वॉटरफ्रंट प्रोजैक्ट, पार्क श्रेणी के लिए गोल बाग़ अमृत प्रोजैक्ट, वार्ड श्रेणी के लिए लुधियाना के सराभा नगर वार्ड, व्यापारिक स्पेस श्रेणी के लिए एसएएस नगर में फेज-3बी2 मार्केट, और हेरिटेज श्रेणी के अंतर्गत अमृतसर में गोल्डन टैंपल के नज़दीक वाल्ड सिटी प्रोजैक्ट का पुनर विकास शामिल है।

मंत्री बलकार सिंह ने राष्ट्रीय स्तर के सिटी ब्यूटी प्रत्योगिता में भाग लेने के लिए भारत सरकार के आवास निर्माण एवं शहरी विकास मामलों के मंत्रालय को इन पाँच विजेता ऐंट्रियों की सिफ़ारिश की। यह स्वाभाविक तौर पर उन्नत और टिकाऊ शहरी वातावरण को प्रोत्साहित करने के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments