Friday, June 5, 2026
Google search engine
Homepunjabमुक्तसर में हादसा: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई पुलिस बस, घने...

मुक्तसर में हादसा: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई पुलिस बस, घने कोहरे के कारण हुआ हादसा, 11 कर्मचारी घायल

मुक्तसर से 21 पुलिस कर्मचारी बस से जालंधर अपनी ड्यूटी करने जा रहे थे। धुंध के कारण गांव चड़ेवान के पास बस चालक को आगे नहीं दिखा और बस सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई।

मुक्तसर में शनिवार सुबह करीब नौ बजे कोटकपूरा रोड स्थित गांव चड़ेवान में घने कोहरे के कारण पुलिस कर्मचारियों की बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 11 पुलिस कर्मचारी घायल हो गए।

घायल तीन कर्मचारियों की हालत गंभीर है। सभी घायलों का उपचार मुक्तसर के सिविल अस्पताल में चल रहा है। बस में 21 पुलिस कर्मचारी सवार थे। बाकी सवारों को मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस कर्मचारी बस से जालंधर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर एसएसपी भागीरथ सिंह मीना अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए थे जिन्होंने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में पुलिस बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बता दें कि घने कोहरे के कारण दृश्यता करीब 15 मीटर तक ही थी। जिस कारण कुछ नजर नहीं आ रहा था।

Partners: lemon casino lemon casino https://winnerz-se.com/ https://amunrafr.com/ https://smokace-de.com/ https://lemoncasino77.com/ unique casino legzo amunra https://lemoncasinomagyar.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments