Tuesday, October 20, 2026
Google search engine
Homepunjabपंजाब पुलिस द्वारा मानसून के स्वागत में पौधे लगाने के अभियान की...

पंजाब पुलिस द्वारा मानसून के स्वागत में पौधे लगाने के अभियान की शुरुआत, डीजीपी पंजाब ने पंजाब पुलिस हैडक्वाटर में लगाया ‘ बौटल पाम’ का पौधा

मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य में हरियाली को बढ़ाने संबंधी किये एलान से एक दिन बाद ही, डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहाँ पंजाब पुलिस हैडक्वाटर में बौटल पाम का पौधा लगा कर ” आओ वृक्ष लगाइए, धरती माँ को बचाइए” के नारे अधीन राज्य स्तरीय पौधे लगाने के अभियान की शुरुआत की।
इस पहलकदमी को ग्लोबल वार्मिंग के साथ लड़ने के लिए वातावरण समर्थकीय पहुँच बताते हुए डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा शुरू किए इस अभियान के अंतर्गत सभी पुलिस ज़िलों/ यूनिटों में बौटल पाम, मलसरी, अमलतास, टीक, ट्रमीनलिया अर्जुन सहित अलग- अलग किस्मों के हज़ारों पौधे लगाए जाएंगे।

डीजीपी ने पंजाब के लोगों को आगे आने और पौधे लगाने की इस अभियान को जनतक लहर में बदलने के लिए पंजाब पुलिस के इस प्रयास में अधिक से अधिक योगदान देने की अपील की।

इस दौरान डीजीपी पंजाब के बाद स्पैशल डीजीपी कम्युनिटी अफेयर्ज डिवीज़न ( सीएडी) गुरप्रीत कौर दियो, स्पैशल डीजीपी ह्यूमन रिसोर्स डिवैल्पमैंट ( एचआरडी) ईश्वर सिंह, स्पैशल डीजीपी रेलवे शशी पी दिवेदी, एडीशनल डायरैक्टर जनरलज़ आफ पुलिस ( एडीजीज़पी) डा. नरेश कुमार अरोड़ा, राम सिंह, एस.एस. श्रीवास्तव, बी चंद्र शेखर, जी नागेश्वर राव, एल के यादव और मोहनीश चावला और इंस्पैक्टर जनरल आफ पुलिस ( आईजीपी) हैडक्वाटर सुखचैन सिंह गिल ने भी पौधे लगाए।

इस दौरान पंजाब पुलिस हैडक्वाटर में अलग- अलग प्रजातियों के लगभग 25 पौधे लगाए गए।

डीजीपी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को आदेश दिए की वह अपने संबंधी ज़िलो/ यूनिट में लगाए गए सभी पौधों की सही और सभ्य देखभाल को यकीनी बनाए।

बता दे कि 8 पुलिस जिलों के सभी सीपीज़/ ऐसऐसपीज़ के इलावा रेलवे, कमांडो बटालियन, पीएपी बटालियन, आईआरबी बटालियन और इंटेलिजेंस विंग सहित सभी ईकाईयों के मुखियों ने भी अपने सम्बन्धित जिलों में पौधे लगाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments