Tuesday, April 21, 2026
Google search engine
Homelatest News'दरारवादी पार्टी है BJP', Akhilesh बोले- सत्ता में आए तो Sambhal में...

‘दरारवादी पार्टी है BJP’, Akhilesh बोले- सत्ता में आए तो Sambhal में हुई घटना की कराएंगे जांच

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि भाजपा एक दरारवादी पार्टी है। ये भाईचारे के पक्ष में नहीं हैं। भाजपा के दो पलड़े हैं, एक पीडीए के खिलाफ अन्याय और दूसरा भ्रष्टाचार। कभी किसी का पलड़ा भारी तो कभी किसी का। इसी असंतुलन को छिपाने के लिए संभल जैसी घटना हुई है।
पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में संभल गए अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ प्रेस वार्ता में सपा प्रमुख ने कहा कि वहां लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है। निर्दोषों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। यह पूरी घटना सरकार ने अधिकारियों के माध्यम से कराई है। हमारी मांग है कि ऐसे दोषी अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। सत्ता में आने पर इसकी पुनः जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।

‘भाजपा एक हृदयहीन पार्टी है’

उन्होंने आरोप लगाया कि कोई नहीं जानता कि वहां के जिलाधिकारी के ऊपर क्या दबाव है। वो अब भी संभल में अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक कार्रवाई कर रहे हैं। सपा के लोग पीड़ितों से मिले तब जाति के आधार पर अधिकारियों का निलंबन किया गया। संतुलन बनाने के लिए एक और निलंबन कर दिया गया। भाजपा एक हृदयहीन पार्टी है। इतनी बड़ी घटना पर भी किसी के लिए कोई सहानुभूति नहीं है। आज हालात ये है कि उनके अपने लोग किस सीमा तक एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

ब्रजेश पाठक पर कसा तंंज

लखनऊ वाले दिल्ली पर और दिल्ली वाले लखनऊ वालो पर आरोप लगा रहे हैं। भ्रष्टाचार छिपाने के लिए ये जान ले सकते हैं। बरेली में लेखपाल के शरीर का एक हिस्सा मिला, एक नहीं। बिना नाम लिए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर तंज कसते हुए कहा कि एक व्यक्ति ऐसे हैं जो भ्रष्टाचार पर श्लोक सुनाते हैं। पूरा स्वास्थ्य विभाग किस हालत में है ? दवा इलाज से लेकर सबमें भ्रष्टाचार है। खोदने वाले लोग रुकने वाले नहीं हैं।
आगरा में एएसआई की संरक्षित बिल्डिंग को गिरा दिया गया। सपा के लोगों ने आवाज उठाई तो काम रोका गया। ठेकेदार पर मुकदमा हो गया है। सुना है वो फरार है। ठेकेदार विक्रमादित्य मार्ग और कालिदास मार्ग के आसपास ही कहीं है। ठेकेदार अधिकारियों के साथ मिलकर बड़ा काम करना चाहता था।महाकुंभ में देश भर से संत महात्मा और गुरू बड़ी संख्या में आए हैं। उन सबसे प्रार्थना है कि वो जाएं तो अपने साथ किसी और को भी लेते जाएं। अखिलेश यादव का इशारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर था। भाजपा विधायक नन्द किशोर गुर्जर के लगाए जा रहे गाय काटे जाने के आरोप पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि इस बात का दुख है कि मुरादाबाद में एक नौजवान को ऐसे ही आरोप में मार दिया गया।
उनका विधायक अब ऐसे आरोप लगा रहा है तो ये सनातनी मुख्यमंत्री क्या कर रहे हैं? मैं उन विधायक से कहता हूं कि मुख्यमंत्री आवास आइए। सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा कह रही है कि कुंदरकी जीत लिया अब मिल्कीपुर की बारी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मिल्कीपुर सबसे निष्पक्ष उपचुनाव होने वाला है। लोहिया इंस्टीट्यूट सहित कई संस्थानों में के ही संस्थाओं के 200 से 250 लोग नौकरी पा गए हैं। किसी भी संस्थान का वीसी बनने के लिए उसका आरएसएस का सदस्य होना जरूरी है।

Partners: paypal casino liste uudet nettikasinot malta lucky thrillz casinon utan svensk licens trustly big bass game spil uden om rofus parhaat casinot spil casino uden om rofus book of ra™ deluxe slot trustly esto
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments