Friday, April 24, 2026
Google search engine
Homelatest News'अब मेरा कोई दोस्त नहीं...' PM Modi बोले- तू कहने वाला केवल...

‘अब मेरा कोई दोस्त नहीं…’ PM Modi बोले- तू कहने वाला केवल एक ही था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पहली बार पॉडकास्ट के जरिए लोगों के सामने अपने दिल की बात रखी। जीरोधा के संस्थापक निखिल कामथ के साथ पॉडकास्ट में बोलते हुए पीएम मोदी ने अपने बचपन के दोस्तों के बारे में भी बातचीत की।

मेरा कोई दोस्त नहीं बचाः पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि उनका बचपन के दोस्तों के साथ कोई संपर्क नहीं रह पाया। उन्होंने कहा कि मुझे बचपन में ही अपना घर छोड़ना पड़ा था, जिसके चलते मैं अपने स्कूली दोस्तों से संपर्क नहीं रख सका। पीएम ने कहा कि जब मैं पहली बार सीएम बना तो मेरे मन में आया कि क्यों न अपने स्कूली दोस्तों को बुलाया जाए।
उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा ही किया और 35 दोस्त आए भी, लेकिन उनमें दोस्ती नहीं दिखी। पीएम ने कहा कि मुझे मजा नहीं आया, क्योंकि मैं उनमें अपना दोस्त खोज रहा था, लेकिन वो मुझे मुख्यमंत्री के तौर पर ही देख रहे थे। पीएम ने कहा कि ये खाई आगे भी नहीं पटी और मुझे कोई भी तू कहने वाला नहीं था।

अब कोई तू कहने वाला नहीं

पीएम ने आगे कहा कि मुझे अब कोई तू कहने वाला नहीं बचा है, क्योंकि अब मुझे हर कोई औपचारिक और सम्मानजनक रूप से ही संबोधित करते हैं। पीएम ने बताया कि उनके एक टीचर थे, रासबिहारी मणियार जो हमेशा चिट्ठी लिखते हुए तू बोलते थे। पीएम ने कहा कि हाल ही में 94 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया, जिसके बाद कोई तू कहने वाला नहीं बचा।

पीएम मोदी ने आज अपने पहले पॉडकास्ट शो में कई अनसुनी बातें बताईं। पॉडकास्ट में बोलते हुए पीएम ने अपने बचपन के दोस्तों के बारे में भी बताया। पीएम ने कहा कि उनका बचपन के दोस्तों के साथ कोई संपर्क नहीं रह पाया। उन्होंने कहा कि मुझे बचपन में ही अपना घर छोड़ना पड़ा था जिसके चलते मैं अपने स्कूली दोस्तों से संपर्क नहीं रख सका।

Partners: amunra casinozer wazamba legzo https://ninecasinoit.com/ casinozer https://winnerzsuomi.com/ lemon casino promo code 2024 lemon casino aplikacja https://legzo77.com/
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments