Tuesday, April 22, 2025
Google search engine
Homepunjabपुलिस के हाथ लगी अफीम की बड़ी खेप, अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह...

पुलिस के हाथ लगी अफीम की बड़ी खेप, अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़; झारखंड से जुड़े हैं तार

पंजाब पुलिस के डीजीपी ने इसे दशक की बड़ी अफ़ीम की खेप की बरामदगी करार दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर अलग-अलग बैंक खातों से 1.86 करोड़ रुपये भी बरामद किए हैं।

Crime News, Latest Crime News, Rape, Criminal Cases, Crime News Online -  India Today

पंजाब पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नशा पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने नशा तस्करी की ‘बड़ी मछली’ का भंडाफोड़ करते हुए झारखंड से चल रहे इस सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। साथ ही 66 किलो अफीम भी बरामद की गई है।

पंजाब पुलिस के डीजीपी ने इसे दशक की बड़ी अफ़ीम की खेप की बरामदगी करार दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर अलग-अलग बैंक खातों से 1.86 करोड़ रुपये भी बरामद किए हैं। इस संबंध में जानकारी सांझा करते हुए पंजाब पुलिस के डी.जी.पी. गौरव यादव ने कहा कि फाजिल्का पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय अफीम तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। फाजिल्का पुलिस ने झारखंड से संचालित इस गिरोह की ‘बड़ी मछली’ को काबू कर 66 किलो अफीम बरामद की है। इसके साथ ही इससे जुड़े 2 अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 42 बैंक खातों से 1.86 करोड़ रुपये जब्त किए गए है।

उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। डीजीपी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Our Best Partners: dragon hatch baixar play casino lucky jet bet game horário do fortune tiger fortune mouse como jogar lucky jet promo code mr.play casino jogo do tigre que ganha dinheiro estrategia jogo do tigre tips on how to win lucky jet
Previous article
गांव के किसान जोरा सिंह का बड़ा बेटा चरनदीप करीब 10 महीने पहले कनाडा के ब्राम्पटन शहर में स्टडी वीजा पर गया था। जोरा सिंह ने कर्ज लेकर बेटे के सुनहरे भविष्य के लिए उसे कनाडा भेजा था, लेकिन उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि बेटा इस तरह का खौफनाक कदम उठाएगा। गांव व परिवार में मातम माहौल है। जोरा सिंह ने बताया कि चरनदीप हर रोज घर में फोन करता था। जब कई दिनों तक उसका फोन नहीं आया तो उन्होंने दोस्तों का नंबर लेकर उन्हें फोन किया। ब्राम्पटन स्थित किराए के घर में रहने वाले चरनजीत सिंह के तीन दोस्तों ने बताया कि चरनदीप वीरवार सुबह तड़के निआग्रा फॉल काम पर जाने की बात कहकर गया था और वापस नहीं लौटा। पिता ने अपने किसी रिश्तेदार के जरिए कनाडा पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद चरनदीप की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही थी। जोरा सिंह की एक छोटी बेटी भी है। बेटे की मौत की खबर के बाद परिवार दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। चरनजीत की मां बिंदर कौर और बहन का रो-रोकर बूरा हाल है। गांव के लोग व रिश्तेदार भी परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।
Next article
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments