Sunday, October 25, 2026
Google search engine
Homepunjabजीटीबी में आज ओपीडी और वार्ड सेवाएं रहेंगी प्रभावित, डॉक्टर कर रहे...

जीटीबी में आज ओपीडी और वार्ड सेवाएं रहेंगी प्रभावित, डॉक्टर कर रहे हैं हड़ताल पर जाने की तैयारी

सोमवार देर रात स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में चिकित्सक के साथ हुई मारपीट के विरोध में डॉक्टरों ने सेवाएं प्रभावित करने का एलान किया है। इस मामले में मंगलवार दोपहर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के साथ डॉक्टरों की बैठक हुई। बैठक के बाद डॉक्टर आश्वासन से संतुष्ट नहीं हैं।

OPD and ward services will be affected in GTB today

पूर्वी दिल्ली स्थित जीटीबी अस्पताल में बुधवार को ओपीडी व वार्ड सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं। सोमवार देर रात स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में चिकित्सक के साथ हुई मारपीट के विरोध में डॉक्टरों ने सेवाएं प्रभावित करने का एलान किया है। इस मामले में मंगलवार दोपहर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के साथ डॉक्टरों की बैठक हुई। बैठक के बाद डॉक्टर आश्वासन से संतुष्ट नहीं हैं।

जीटीबी आरडीए के अध्यक्ष डॉ. नीतेश कुमार का कहना है कि सोमवार रात को यूसीएमएस और जीटीबी अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में तीन डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट हुई। एक महिला में हो रहे खून के रिसाव मामले में एक साथ 50-60 लोगों की भीड़  हथियार लेकर विभाग में घुस गई। वह कर्मचारियों को धमकाने लगे। उन्होंने तोड़फोड़ की।

इस घटना में एक डॉक्टर के साथ ज्यादा मारपीट हुई। इसके विरोध में यूसीएमएस और जीटीबी अस्पताल के वरिष्ठ रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट ने कड़ा रुख अपनाया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की है। साथ ही हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments