Friday, April 17, 2026
Google search engine
Homepunjabभाजपा के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू आप में शामिल, पूर्व अकाली...

भाजपा के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू आप में शामिल, पूर्व अकाली विधायक ने भी थामा पार्टी का हाथ

भाजपा के दो बार (2002 और 2007 में) विधायक रहे सुखपाल सिंह नन्नू ने 2021 में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा छोड़ दी थी। वहीं पूर्व विधायक दर्शन सिंह सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं। 2012 में वह बठिंडा ग्रामीण से अकाली दल से विधायक बने थे।

Former BJP MLA Sukhpal Singh Nannu joined AAP

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू मंगलवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। वहीं बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक दर्शन सिंह ने भी शिअद (बादल) छोड़कर आप का दामन थाम लिया। दोनों नेताओं का पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी में स्वागत किया।पार्टी के अनुसार भाजपा के दो बार (2002 और 2007 में) विधायक रहे सुखपाल सिंह नन्नू ने 2021 में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा छोड़ दी थी। आप में शामिल होने के बाद सुखपाल सिंह नन्नू ने कहा कि मान सरकार किसान समर्थक सरकार है। आप सरकार कृषि क्षेत्र को ऊपर उठाने के लिए लगातार काम कर रही है, जिससे प्रभावित होकर ही वह पार्टी में शामिल हुए हैं।

वहीं पूर्व विधायक दर्शन सिंह सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं। 2012 में वह बठिंडा ग्रामीण से अकाली दल से विधायक बने थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोनों नेताओं का स्वागत करे हुए कहा कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (बादल) खत्म हो गया है। लोगों का अकाली दल से विश्वास पूरी तरह से उठ चुका है, क्योंकि अब यह केवल बादल दल बनकर रह गया है जो स्वार्थी लोगों से भरा हुआ है। मान ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी नफरत और ध्रुवीकरण की राजनीति करती है। यही वजह है कि पंजाब के लोग उनको मौका नहीं देंगे। पंजाबी अपने आपसी भाईचारे के लिए जाने जाते हैं। यहां के लोग कभी भी किसी के खिलाफ किसी भी तरह की नफरत बर्दाश्त नहीं करते। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी काम की राजनीति करती है। हम अपने दो साल के काम के नाम पर वोट मांग रहे हैं। जिसके कारण हर दिन अधिक से अधिक लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं।

 

Partners: amunra https://legzo77.com/ https://ninekasyno.com/ https://f1casinode.com/ unique casino lemon casino nine casino stelario live casino sportuna lemon casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments