Thursday, April 24, 2025
Google search engine
Homepunjabजमीन विवाद के चलते चचेरे भाई की हत्या, कुछ दिन पहले ही...

जमीन विवाद के चलते चचेरे भाई की हत्या, कुछ दिन पहले ही पुर्तगाल से लौटा था गुरजीत

गुरजीत सिंह पुर्तगाल में रहता था। 17 मई को अपने गांव लौटा था। उसके ताऊ के बेटे गुरप्रीत सिंह उर्फ रिंकू ने उनकी जमीन में पानी वाला खाल डाला हुआ है। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद था।

गुरदासपुर के थाना भैणी मियां खां के अधीन आते गांव चक्क शरीफ में मंगलवार रात को जमीनी विवाद में एक युवक ने अपने चचेरे भाई की घर में घुसकर हत्या कर दी। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गुरजीत सिंह (34) पुत्र स्व. बलदेव सिंह निवासी गांव चक्क शरीफ के तौर पर हुई है। वह एक महीना पहले ही पुर्तगाल से गांव लौटा था।

मृतक की मां अमरजीत कौर ने बताया कि उसके तीन बच्चे है। बड़ी दोनों बेटियां शादीशुदा हैं और विदेश में रहती हैं। छोटा बेटा गुरजीत सिंह पुर्तगाल में रहता था। 17 मई को अपने गांव लौटा था। उनके जेठ का बेटा गुरप्रीत सिंह उर्फ रिंकू पुत्र स्व. सुखदेव सिंह उनके पड़ोस में रहता है। जिसने उनकी जमीन में पानी वाला खाल डाला हुआ है। उसे कई बार खाल तोड़ने के बारे में कह चुके हैं, मगर वह उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है।

उसने बताया कि मंगलवार रात गली में शोर मच रहा था। इसी दौरान उनका बेटा गुरजीत सिंह एकदम भागकर अपने घर में घुसा तो उसके बेटे के पीछे गुरप्रीत सिंह उर्फ रिंकू, मनजीत कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह, सुरिंदर कौर पत्नी सुखदेव सिंह,नवदीप कौर उर्फ रुही व नवरीत कौर उर्फ नैंसी दोनों पुत्री गुरप्रीत सिंह उनके घर में दाखिल हो गए। सभी के हाथ में किरच, बेसबॉल और लाठी थी। आरोपी गुरप्रीत ने किरच से उनके बेटे पर हमला किया। जबकि शेष आरोपियों ने उसके बेटे की दोनों बाजू को पकड़ लिया। खून से लथपथ उसका बेटा जमीन पर गिर गया। उसने और उसकी जेठानी ने शोर मचाया तो हमलावर मौके से अपने अपने हथियारों के साथ भाग गए। गांव के लोग इकट्ठे हो गए। वह अपने घायल बेटे को सिविल अस्पताल लेकर आई, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत करार दे दिया।

थाना भैणी मियां खां की इंस्पेक्टर सुमनप्रीत कौर मान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मार्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Partners: Weiss Casino zetbet de bedste slots uden gratis spins odds uden mitid funky time results King Billy Casino malta kasino casino zimpler slot big bass splash casino ohne lizenz test
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments