Wednesday, October 28, 2026
Google search engine
Homepunjabफसल अवशेष प्रबंधन मशीनों का फिजिकल वेरीफिकेशन आज:गुरमीत सिंह खुडियां

फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों का फिजिकल वेरीफिकेशन आज:गुरमीत सिंह खुडियां

राज्य के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने 26 जुलाई, 2024 को फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनों का फिजिकल वेरीफिकेशन करने का निर्णय लिया है, जो पिछले सीजन से लंबित है।

पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां ने यह जानकारी सांझा की। उन्होंने कहा कि करीब 5034 सीआरएम मशीनों की फिजिकल वेरीफिकेशन पिछले साल से लंबित है, जिस कारण करीब 58 करोड़ रुपये की सब्सिडी लाभार्थी किसानों को वितरित नहीं की जा सकी है। उन्होंने लाभार्थी किसानों, किसान समूहों, पंचायतों, सहकारी समितियों, जिनकी मशीनों का वेरीफिकेशन अभी भी लंबित है, से अपील की है कि वे संबंधित जिला कृषि कार्यालयों से संपर्क करें और सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए अपनी मशीनों को निर्धारित समय और स्थान पर ले जा कर वेरिफिकेशन करवा ले।

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार पिछले पांच वर्षों से राज्य में पराली और अन्य फसल अवशेषों के प्रबंधन के लिए सीआरएम योजना को लागू कर रही है।इस योजना के तहत किसानों को सीआरएम मशीनों की खरीद पर सब्सिडी दी जा रही है कुछ किसान व्यक्तिगत कारणों से 01 नवंबर और 08 दिसंबर 2023 और बाद में 18 मार्च 2024 को अपनी मशीनों का सत्यापन नहीं करा सके, जिसके कारण इन किसानों को अपनी मशीनों की वेरीफिकेशन कराने के लिए दोबारा समय दिया गया है।
———–

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments