Friday, April 18, 2025
Google search engine
HomeharyanaBharat Jodo Yatra के बाद Haryana में संविधान बचाओ रैलियां करेगी Congress,...

Bharat Jodo Yatra के बाद Haryana में संविधान बचाओ रैलियां करेगी Congress, Selja-Surjewala group नहीं होगा शामिल

हरियाणा के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस (Haryana Congress) ने राज्य में संविधान बचाओ रैलियां और पदयात्राएं करने का निर्णय लिया है। गुटों में बंटी कांग्रेस यह रैलियां 26 जनवरी तक प्रदेश के सभी ब्लाक अथवा विधानसभा स्तर पर आयोजित करेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट की ओर से इन रैलियों व पदयात्राओं के आयोजन का कार्यक्रम घोषित किया गया है। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला गुट हुड्डा खेमे के साथ इन रैलियों व पदयात्राओं में शामिल नहीं होगा। सैलजा व सुरजेवाला गुट द्वारा अलग से इनके कार्यक्रम घोषित करने की संभावना है।

उदयभान ने जारी किया रैलियों का कार्यक्रम

हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संविधान बचाओ रैलियों का कार्यक्रम जारी किया है। उदयभान के अनुसार 26 दिसंबर को कर्नाटक में हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद 27 दिसंबर को एक रैली के साथ जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान की शुरूआत होनी थी।

साल 1924 में हुए कांग्रेस के बेलगावी अधिवेशन के 100 साल पूरे होने पर 26 और 27 दिसंबर को पार्टी ने विशेष अधिवेशन रखा था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण इसे रोक दिया गया था।
शुक्रवार से औपचारिक रूप से अभियान की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन इसका समापन 26 जनवरी को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली मध्य प्रदेश के महू में होगा।

सभी सांसदों-विधायकों को लिखा पत्र

अभियान के बारे में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि महात्मा गांधी की विरासत और संविधान को बचाने के लिए हर ब्लाक, जिले और राज्य में रैलियां की जानी हैं। जरूरत पड़ने पर अभियान 26 जनवरी के बाद भी जारी रह सकता है।

उदयभान ने प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, विधायकों व सांसदों के नाम लिखे पत्र में कहा है कि प्रदेश भर में जिला व ब्लाक स्तर पर रैलियों का आयोजन किया जाए व मार्च निकाले जाएं, जिसके माध्यम से संवैधानिक मूल्यों को सुरक्षित करने के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को मजबूत किया जा सकेगा।

गुजरात में होगा कांग्रेस का अधिवेशन

26 जनवरी को मध्य प्रदेश के महू (आंबेडकर नगर) में रैली के बाद अप्रैल माह के दौरान गुजरात में कांग्रेस अधिवेश्न का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा को हरियाणा में कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों ने दिल से स्वीकार किया था। अब 26 जनवरी से हम ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा’ भी शुरू करेंगे। इन कार्यक्रमों के लिए जिला स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा, जिसकी घोषणा जल्दी होगी। 

Our Best Partners: brite casinot crazy time watch live casino ei rekisteröitymistä crazy time hack malta kasino rapidkasino caxino casino king billy 1win lucky jet cassino com 1 real
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments