Sunday, October 25, 2026
Google search engine
Homelatest Newsचाइनीज मांझे में फंसी गर्दन, नौजवान सिपाही की सड़क पर तड़पकर दर्दनाक...

चाइनीज मांझे में फंसी गर्दन, नौजवान सिपाही की सड़क पर तड़पकर दर्दनाक मौत

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आईं है। यहां बाइक से बरेली मोड़ की ओर जा रहे सिपाही की चाइनीज मांझे से गर्दन कट गई और सड़क पर गिरकर वह तड़पने लगा। सिपाही को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाहजहांपुर पुलिस लाइन में सिपाही शाहरुख हसन की तैनाती थी। मूल रूप से अमरोहा के रजबपुर निवासी 25 वर्षीय सिपाही शाहरुख पुलिस लाइन से बाइक पर सवार होकर शनिवार की दोपहर निकले थे।

वह अजीजगंज में ट्रांसपोर्ट नगर के आसपास से गुजर रहे थे, तभी अचानक चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने सिपाही को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। गौरतलब है कि चाइनीज मांझे पर पहले से ही प्रतिबंध है। बावजूद इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है, जो जानलेवा साबित हो रहा है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments